Home / National / पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पंचतत्व में विलीन

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पंचतत्व में विलीन

  • जेपी नड्डा, शरद पवार और भगवंत सहित कई दिग्गजों दी श्रद्धांजलि

  • बेटे सुखबीर बादल, पौत्र अनंतवीर व भतीजे मनप्रीत बादल ने दी मुखाग्नि

चंडीगढ़, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का पार्थिव शरीर गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गया। बादल का 25 अप्रैल को मोहाली के फोर्टिस हार्ट अस्पताल में निधन हो गया था। बादल का पार्थिव शरीर बुधवार की रात उनके पैतृक गांव बादल में रखा गया था। जहां हजारों की संख्या में लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। बादल को श्रद्धांजलि देने के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रवादी कांग्रेस सुप्रीमो शरद पवार, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, हरियाणा कांग्रेस से राज्य सभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग, हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, हरियाणा के बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह, पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा, पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित, पंजाब की कैबिनेट मंत्री डॉक्टर बलजीत कौर, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एचएस धामी, पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, राष्ट्रीय सचिव तरूण चुघ समेत कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि आज गांव बादल पहुंचे थे।
अंतिम दर्शनों के बाद बादल का पार्थिक शरीर उनके फार्म हाउस में बनाए गए अंतिम संस्कार स्थल पर ले जाया गया। रास्ते में हजारों लोगों ने सड़कों पर खडे़ होकर बादल को अंतिम विदाई दी। यहां पंजाब पुलिस की एक टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद प्रकाश सिंह बादल के बेटे सुखबीर बादल, पौत्र अनंतवीर बादल, भतीजे मनप्रीत बादल ने मुखाग्नि दी।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

Land Scammers POLKHOL-1 यूपी में माफियागिरी का नया रूप, लैंड स्कैमर्स सक्रिय

यूपी में माफियागिरी का नया रूप, लैंड स्कैमर्स सक्रिय

अधिकारियों की मिलीभगत से फल-फूल रहा जमीन फर्जीवाड़ा का काम फर्जी दस्तावेजों के सहारे माफियाओं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *