एक अधिकारी ने बताया कि लद्दाख के लिए वाई 20 बैठक की मेजबानी करना गर्व का क्षण है। इस प्रमुख आयोजन के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 28 अप्रैल को विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों को धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों सहित विभिन्न स्थानों पर भी ले जाया जाएगा। इसके बाद प्रतिनिधि 29 अप्रैल को नई दिल्ली लौट जाएंगे। इस दौरान लद्दाख प्रशासन ने सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए हैं और महत्वपूर्ण धार्मिक और ऐतिहासिक स्थानों का सौंदर्यीकरण किया गया है। लद्दाख की अनूठी संस्कृति और विरासत को भी प्रदर्शित किया जा रहा है।
साभार -हिस
![](https://indoasiantimes.com/wp-content/uploads/2021/07/IAT-NEWS-660x330.jpg)