Home / National / शाह ने फोन कर प्रकाश सिंह बादल के स्वास्थ्य के बारे में ली जानकारी
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

शाह ने फोन कर प्रकाश सिंह बादल के स्वास्थ्य के बारे में ली जानकारी

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को फोन कर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के स्वास्थ्य की जानकारी ली है। शाह ने ट्वीट कर इसकी सूचना दी।

शाह ने कहा कि उन्हें यह जानकर चिंता हुई कि दिग्गज नेता प्रकाश सिंह बादल अस्वस्थ हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। ऐसे में उन्होंने सुखबीर सिंह बादल को फोन कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली है। शाह ने कहा कि वह ईश्वर से प्रकाश सिंह बादल के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।

उल्लेखनीय है कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को आज सुबह मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया । जहां डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

प्रकाश सिंह बादल की आयु 95 वर्ष हैं। वह पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रहे हैं। बीते वर्ष सितंबर महीने में उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

तमिलनाडु से राज्यसभा के लिए कमल हासन और डीएमके के तीन उम्मीदवारों ने भरा पर्चा

नई दिल्ली। तमिलनाडु से राज्यसभा की छह सीटों के लिए 19 जून को होने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *