Home / National / ‘जैसे को तैसा’ यदि हिन्दू करते तो अपना इतिहास आज कुछ और होताः विनायक राव

‘जैसे को तैसा’ यदि हिन्दू करते तो अपना इतिहास आज कुछ और होताः विनायक राव

लखनऊ, विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के केंद्रीय संगठन महामंत्री विनायक राव देशपांडे ने रविवार को कहा भारत का अतीत गौरवशाली रहा है। इतिहास में कई ऐसी घटनाएं हैं जिससे यह सिद्ध भी होता है। सिकंदर और सेल्युकस का पराभव हिन्दू वीरों के कारण हुआ था। उन्होंने कहा कि ‘जैसे को तैसा’ यदि हिन्दू करते तो शायद अपना इतिहास आज कुछ और होता। भगवान कृष्ण को आराध्य मानने वाले हिन्दू समाज को उनकी शिक्षाओं से कुछ सीख भी लेनी चाहिए।

विनायक राव रविवार को विहिप अवध प्रांत के तीन दिवसीय मातृशक्ति अभ्यास वर्ग के एक सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दुनिया में सबसे ज्यादा अपने देश के वीरों ने पराक्रम एवं संघर्ष किया है। मुगलों से संघर्ष में बहनों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। रानी लक्ष्मीबाई और रानी दुर्गावती जैसी पराक्रमी महिलाएं हमारे इतिहास में हैं। उन्होंने कहा कि पूरा भारत मुस्लिमों और अंग्रेजों के कब्जे में कभी नहीं रहा। देशभर में निरंतर संघर्ष चलता रहा। अटक से कटक तक का साम्राज्य मराठों के पास था, लेकिन उसका कोई उल्लेख नहीं मिलता है।
उन्होंने कहा कि भारत पर 13 बार अरबी मुस्लिमों ने आक्रमण किया। हर बार मुस्लिम हारे। सन् 712 में 14वीं बार मोहम्मद बिन कासिम का आक्रमण राजा दाहिर पर हुआ और हमारी पराजय हुई। इसके बाद 870 से 980 तक काबुल एवं जाबुल में हम लोग लड़ रहे थे। महमूद गजनवी ने सोमनाथ मंदिर को तोड़ा। उसका भांजा सालार मसूद कई मंदिरों को तोड़ता हुआ अयोध्या जा रहा था। बहराइच में महाराजा सुहेलदेव ने सालार मसूद को मौत के घाट उतारा। मोहम्मद गोरी भारत आया उसको गुजरात की रानी ने हराया।

विनायक राव ने कहा कि सिकंदर और सेल्युकस का पराभव हिन्दू वीरों के कारण हुआ। हार के बाद सेल्युकस ने अपनी पुत्री हेलेना की शादी चन्द्रगुप्त मौर्य से की थी। दक्षिण भारत में हरिहर बुक्का नामक दो वीरों ने विजय नगर नामक शक्तिशाली हिन्दू साम्राज्य की स्थापना की थी। करीब साढ़े तीन सौ वर्षों तक विजय नगर साम्राज्य की तरफ किसी इस्लामी आक्रांता की सर उठाने की हिम्मत नहीं हुई। बाद में विजय नगर साम्राज्य हारा क्योंकि उसके दो मुस्लिम सेनापतियों ने धोखा दिया।
समापन सत्र में विहिप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री गजेन्द्र सिंह ने कहा कि भारत का भविष्य मातृशक्ति पर निर्भर है। बच्चों को संस्कारित करने का काम माताएं ही करती हैं। मातृशक्ति की जिम्मेदारी है कि वह लव जिहाद के बारे में समाज को जागरूक करें। विहिप के प्रांत मंत्री देवेन्द्र मिश्र ने बताया कि इस तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग में अवध प्रांत के सभी जिलों सें बहनों ने सहभाग किया।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

अरुणाचल के मुख्यमंत्री पेमा खांडू की मां का निधन

इटानगर। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू की मां का बुधवार को निधन हो गया। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *