Home / National / देश का अपमान करने के लिए माफी मांगें राहुल गांधी : अनुराग ठाकुर
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

देश का अपमान करने के लिए माफी मांगें राहुल गांधी : अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे विदेश जाते हैं और वहां देश का अपमान करते हैं। उन्हें संसद में आना चाहिए और देश से माफी मांगनी चाहिए।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि उन्हें संसद में बोलने की इजाजत नहीं दी जाती है, लेकिन लोकसभा में उनकी अटेंडेंस अन्य सांसदों की उपस्थिति से भी कम है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का कैम्ब्रिज क्राई और लंदन लाइज गवाह है कि वे विदेशी धरती पर भारत को बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। राहुल गांधी को देश की संसद, किसानों, जवानों, मजदूरों और महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। वे रात दिन देश का नाम बदनाम करते नहीं थक रहे।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की कला और कला के माध्यम से भ्रष्टाचार करना खूब जानती है। वे देश के खिलाफ एजेंडा चला रहे हैं। इन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

अध्यात्म को एआई तकनीक  के साथ जोड़कर चमत्कार  किए जा सकते हैं-डॉ. उमर अली शाह

भीमली। श्री विश्व विज्ञान विद्या आध्यात्मिक पीठ के नौंवे पीठधिपति सद्गुरु डॉ. उमर अली शाह …