महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी शुक्रवार को विशेष विमान से देहरादून के लिए रवाना हो गए। राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की थी।
राजभवन सूत्रों के अनुसार नवनियुक्त राज्यपाल आज शाम को मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित अन्य अधिकारी रमेश बैस की अगवानी करने वाले हैं। पहले मि. बैस शुक्रवार, 17 फरवरी, 2023 को शाम 5.45 बजे मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित गणमान्य व्यक्ति उनकी अगवानी करेंगे।
साभार- हिस