Home / National / आईटीबीपी ने लगातार तीसरी बार नेशनल आइस हॉकी चैंपियनशिप जीती

आईटीबीपी ने लगातार तीसरी बार नेशनल आइस हॉकी चैंपियनशिप जीती

लेह/नई दिल्ली, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की केंद्रीय आइस हॉकी टीम ने आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आईएचएआई) द्वारा आयोजित पुरुषों की राष्ट्रीय आइस हॉकी चैंपियनशिप- 2023 जीत ली है। लेह, लद्दाख में आयोजित यह इस प्रतियोगिता का 12वां संस्करण था।

आईटीबीपी के प्रवक्ता विवेक पांडेय ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि आईटीबीपी की टीम ने फाइनल में लद्दाख स्काउट्स को 1-0 के स्कोर से हराया। यह लगातार तीसरी बार है जब पर्वतीय प्रशिक्षित बल आईटीबीपी ने इस प्रमुख राष्ट्रीय आइस हॉकी चैंपियनशिप को जीता है।

दुनिया के सबसे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में से एक लद्दाख के आइस हॉकी रिंक में आयोजित इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में देश की शीर्ष आइस हॉकी टीमों ने भाग लिया।

आईटीबीपी देश में साहसिक खेलों में अग्रणी रही है और देश में पर्वतारोहण और संबद्ध खेलों का एक अद्वितीय रिकॉर्ड धारण करती है।

1962 में स्थापित, आईटीबीपी कठिन भूभागीय और जलवायु परिस्थितियों में हिमालय की उच्च ऊंचाई वाली सीमाओं की सुरक्षा करती है।
साभार- हिस

Share this news

About desk

Check Also

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को आएंगे गुजरात

अहमदाबाद, लोकसभा चुनाव में जीत के बाद केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहली बार शुक्रवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *