हैदराबाद स्थित मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कंपनी की साइट पर एक हफ्ते से भी कम समय में तीन हिमस्खलन आ चुके है, जिसको देखते हुए अधिकारियों ने श्रमिकों को वहां से निकाल कर सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया है। जोजिला दर्रे पर सुरंग का निर्माण कर रही कंपनी के कर्मचारी इसमें फंस गए। सूचना के बाद सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बचाव अभियान शुरू किया। सेना और पुलिस का एक दल भारी बर्फबारी के बीच उस इलाके में पहुंचा, जहां मजदूर फंसे थे। घंटों कडे़ परिश्रम के बाद सभी 172 श्रमिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया। सेना ने अभियान में हिमस्खलन बचाव उपकरणों सहित खोजी कुत्तों की भी मदद ली।
इससे पहले 12 जनवरी को सोनमर्ग जिले के गांदरबल में कंपनी की साइट पर हुए हिमस्खलन में किश्तवाड़ निवासी दो मजदूरों की मौत हो गई थी। इससे पहले क्षेत्र में शनिवार को भी एक साथ दो हिमस्खलन आए थे लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई थी।
साभार- हिस
Check Also
सपा सांसद की संसद से सेंगोल हटाने की मांग पर बढ़ा विवाद
नई दिल्ली ।18 वीं लोकसभा में समाजवादी पार्टी (सपा) के एक सांसद आरके चौधरी की …