Home / National / ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ के माध्यम से कांग्रेस घर-घर पहुंचने को तैयार
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ के माध्यम से कांग्रेस घर-घर पहुंचने को तैयार

नई दिल्ली, भारत जोड़ो यात्रा 29 जनवरी को श्रीनगर में समाप्त हो रही है। यात्रा समाप्त करने से पहले कांग्रेस 26 जनवरी से ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ का आगाज करने जा रही है। इस अभियान के माध्यम से कांग्रेस देश के घर-घर तक राहुल गांधी के संदेश और भाजपा की कमियों को बताने की तैयारी में जुट गई है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि 26 जनवरी को कांग्रेस ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ शुरू करने जा रही है। यह अभियान अगले दो महीने चलेगा। इस अभियान के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता राहुल गांधी के संदेश का एक खत और भाजपा कुशासन का पुलिंदा सीधे जनता को सौंपेंगे।
जयराम रमेश ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से वह देश के लगभग छह लाख गांवों, 10 लाख मतदान केन्द्रों तक जाएंगे। यह अभियान ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर चलाया जाएगा। देश के हर राज्य की राजधानी में एक महिला पदयात्रा भी निकाली जाएगी।

उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा तो राजनैतिक यात्रा नहीं है, लेकिन ”हाथ से हाथ जोड़ो अभियान” एक राजनैतिक मार्च होगा। इसके माध्यम से कांग्रेस का विजन और मिशन जनता तक पहुंचाया जाएगा और भाजपा शासन में हुए नुकसान से जनता को अवगत कराया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा सात सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू की थी। 30 जनवरी को कश्मीर में इसका समापन होना तय किया गया है।

यह यात्रा 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरनी है। 150 दिनों की इस यात्रा में 3,570 किलोमीटर की दूरी तय करने की योजना है। फिलहाल यात्रा अभी पंजाब के लुधियाना में है। हिमाचल प्रदेश होते हुए यात्रा जम्मू-कश्मीर तक जाएगी।
साभार- हिस

Share this news

About desk

Check Also

अध्यात्म को एआई तकनीक  के साथ जोड़कर चमत्कार  किए जा सकते हैं-डॉ. उमर अली शाह

भीमली। श्री विश्व विज्ञान विद्या आध्यात्मिक पीठ के नौंवे पीठधिपति सद्गुरु डॉ. उमर अली शाह …