Home / National / नोटबंदी व जीएसटी ने छोटे व्यापारियों को बर्बाद किया: राहुल गांधी
rahul gandhi

नोटबंदी व जीएसटी ने छोटे व्यापारियों को बर्बाद किया: राहुल गांधी

  • लुधियाना पहुंची राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

चंडीगढ़,कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि नोटबंदी व जीएसटी जैसे फैसलों ने पंजाब में छोटे व्यापारियों के व्यापार को बर्बाद करने का काम किया है। पंजाब मदद करने वालों का राज्य है। यहां गुरुओं ने सभी को प्यार करना सिखाया है।
राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे दिन पंजाब की औद्योगिक राजधानी लुधियाना में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। राहुल गांधी ने पंजाब के छोटे उद्योगों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि केंद्र का फोकस सिर्फ दो-तीन घरानों पर है। स्मॉल स्केल इंडस्ट्री की तरफ किसी का ध्यान नहीं है। बड़े घराने देश को रोजगार नहीं दे सकते, लेकिन स्मॉल स्केल इंडस्ट्री दे सकती है। केंद्र सरकार एमएसएमई के लिए कुछ नहीं कर रही। अगर स्मॉल स्केल इंडस्ट्री को सहायता मिले तो हम चाइना से मुकाबला कर सकते हैं। मैनचेस्टर की तुलना लुधियाना से करते हुए राहुल ने कहा कि मैनचेस्टर का भविष्य नहीं है, लेकिन लुधियाना का भविष्य उज्ज्वल है।

राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र देश में डर, नफरत व अहिंसा फैला रहा है। धर्म के नाम पर लोगों को लड़वाया जा रहा है। इस अवसर पर पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पार्टी प्रभारी हरीश चौधरी समेत कई नेता मौजूद थे।
साभार- हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

वर्ष 2026 के अंत तक दिल्ली की सभी बसें इलेक्ट्रिक होंगीः मुख्यमंत्री

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि वर्ष 2026 के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *