Home / National / भारत और पाकिस्तान ने असैन्य बंदियों व मछुआरों की सूची का आदान-प्रदान किया
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

भारत और पाकिस्तान ने असैन्य बंदियों व मछुआरों की सूची का आदान-प्रदान किया

नई दिल्ली, भारत और पाकिस्तान ने राजनयिकों के माध्यम से एक-दूसरे के यहां जेलों में बंद असैन्य बंदियों और मछुआरों की सूची का आदान-प्रदान किया। भारत ने 339 पाकिस्तानी नागरिक कैदियों और 95 मछुआरों की सूची सौंपी। इसी तरह पाकिस्तान ने अपनी जेलों में बंद 51 भारतीय असैन्य कैदियों और 654 मछुआरों की सूची साझा की है।

विदेश मंत्रालय ने रविवार को एक बयान में कहा, “भारत और पाकिस्तान ने आज नई दिल्ली और इस्लामाबाद में एक साथ राजनयिक चैनलों के माध्यम से, उनकी हिरासत में नागरिक कैदियों और मछुआरों की सूची का आदान-प्रदान किया। 2008 के समझौते के प्रावधानों के तहत भारत और पाकिस्तान के बीच ऐसी सूचियों का आदान-प्रदान हर साल 01 जनवरी और 01 जुलाई को किया जाता है।”

इसमें कहा गया है कि भारत ने 339 पाकिस्तानी नागरिक कैदियों और 95 पाकिस्तानी मछुआरों की सूची साझा की है जो वर्तमान में भारतीय हिरासत में हैं। इसी तरह, पाकिस्तान ने अपनी हिरासत में 51 नागरिक कैदियों और 654 मछुआरों की सूची साझा की है, जो भारतीय हैं या भारतीय माने जाते हैं। बयान में भारत सरकार ने पाकिस्तान की हिरासत से असैन्य कैदियों, लापता भारतीय रक्षाकर्मियों और मछुआरों को उनकी नावों के साथ जल्द रिहा करने और वापस लाने का आह्वान किया।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

nirmala_sitaraman केन्द्रीय बजट

ग्रामीण अर्थव्‍यवस्‍था में भारतीय डाक एक उत्‍प्रेरक के रूप में कार्य करेगा

डीबीटी, सूक्ष्‍म उद्यमों को ऋण सेवा, बीमा और अन्‍य सेवाओं को शामिल करने के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *