Home / National / विदेश मंत्री छह दिन की साइप्रस और ऑस्ट्रिया की आधिकारिक यात्रा करेंगे

विदेश मंत्री छह दिन की साइप्रस और ऑस्ट्रिया की आधिकारिक यात्रा करेंगे

नई दिल्ली, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर 29 दिसंबर से 03 जनवरी तक साइप्रस और ऑस्ट्रिया की आधिकारिक यात्रा करेंगे।विदेश मंत्री 29-31 दिसंबर तक साइप्रस में रहेंगे। इस साल भारत और साइप्रस के बीच राजनयिक संबंधों के 60 साल पूरे हो रहे हैं। अपनी यात्रा के दौरान, विदेश मंत्री अपने साइप्रस समकक्ष इयोनिस कसौलिडेस और प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष अन्नीता डेमेट्रियौ मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्री प्रवासी भारतीयों के साथ बातचीत के अलावा आरओसी के व्यापार और निवेश समुदाय को संबोधित करेंगे।

ऑस्ट्रिया में विदेश मंत्री यूरोपीय और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के ऑस्ट्रियाई संघीय मंत्री अलेक्जेंडर शालेनबर्ग से मुलाकात करेंगे। यह पिछले 27 वर्षों में भारत से ऑस्ट्रिया की पहली विदेश मंत्री-स्तरीय यात्रा होगी। यह 2023 में 75 वर्षों के राजनयिक संबंधों की पृष्ठभूमि में आयोजित हो रही है। मंत्री शालेनबर्ग ने मार्च 2022 में भारत का दौरा किया, और दोनों मंत्री इससे पहले तीन बार मिल चुके हैं।

अपनी यात्रा के दौरान, विदेश मंत्री ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर से मिलेंगे। विदेश मंत्री ऑस्ट्रिया में बसे भारतीय प्रवासियों के साथ भी बातचीत करेंगे। वियना स्थित अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रॉसी से भी अलग से मिलेंगे।

विदेश मंत्री स्लावकोव प्रारूप में चेक गणराज्य के विदेश मंत्री जान लिपावस्की, स्लोवाक के विदेश मंत्री रास्तिस्लाव कासर और ऑस्ट्रियाई संघीय मंत्री शालेनबर्ग के साथ मुलाकात करेंगे। चर्चा के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने की उम्मीद है।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

Land Scammers POLKHOL-1 यूपी में माफियागिरी का नया रूप, लैंड स्कैमर्स सक्रिय

यूपी में माफियागिरी का नया रूप, लैंड स्कैमर्स सक्रिय

अधिकारियों की मिलीभगत से फल-फूल रहा जमीन फर्जीवाड़ा का काम फर्जी दस्तावेजों के सहारे माफियाओं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *