Home / National / राष्ट्रीय परिषद की बैठक में आप संयोजक केजरीवाल की चीनी सामान के बहिष्कार की अपील

राष्ट्रीय परिषद की बैठक में आप संयोजक केजरीवाल की चीनी सामान के बहिष्कार की अपील

नई दिल्ली, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में चीनी सामान के बहिष्कार की अपील की। उन्होंने कहा कि एक तरफ हमारे बहादुर सैनिक चीन की सीमा पर दुश्मनों का सामना कर रहे हैं और दूसरी तरफ केंद्र सरकार चीन के साथ अपना व्यापार बढ़ाकर उसे इनाम दे रही है।

नई दिल्ली में आम आदमी पार्टी की 11वीं राष्ट्रीय परिषद की बैठक में देशभर से आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि चीन के साथ हमारा व्यापार 95 अरब डॉलर का हो गया है। उन्होंने पूछा कि केंद्र सरकार की ऐसी क्या मजबूरी है कि चीन के साथ हमारा व्यापार लगातार बढ़ता जा रहा है? ‘आप’ चीनी सामान के बॉयकॉट की अपील करती है। हम भारत में बना सामान भले ही महंगा हो खरीदेंगे। चीन से आने वाला 90 प्रतिशत माल भारत में निर्मित हो सकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 5 से 7 साल में 12.57 लाख लोग देश को छोड़कर गए हैं। इसमें उद्योगपति भी शामिल है ऐसा इसलिए है क्योंकि उद्योगपतियों के पीछे सरकार सीबीआई और ईडी लगा रही है। दूसरी ओर चोर-उचक्कों को भाजपा में शामिल किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग देश में महंगाई से परेशान हैं। केंद्र की एक रिपोर्ट के अनुसार देश में महंगाई की दर 7 प्रतिशत है। इससे उलट दिल्ली में यह महज 4 प्रतिशत है। देश में सबसे सस्ता शहर दिल्ली है। यहां की सरकार सारी सुविधाएं मुफ्त में देती है। सबसे ज्यादा महंगाई की दर भाजपा शासित गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में 8 प्रतिशत है।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी देश को लेकर एक विजन के साथ चल रही है। हम चाहते हैं कि जाति धर्म के नाम पर हिंसा ना हो। देश में कोई भूखा ना सोए। हर गरीब को अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य मिले और वह अमीर बने। अपनी पार्टी की इस वर्ष की उपलब्धियों को गिनाते हुए केजरीवाल ने कहा कि यह साल पार्टी के लिए बहुत बेहतर रहा है। हमने पंजाब में जीत हासिल की है। दिल्ली नगर निगम का चुनाव जीता है। गोवा में हमारे दो विधायक हैं। गुजरात में हमने 14 प्रतिशत वोट और 5 एमएलए हासिल किए हैं और आप आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बन रही है।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पंजाब में अब कई औद्योगिक निवेश हो रहे हैं। पंजाब में अगर औद्योगिक निर्माण होगा तो लोगों को पता चलेगा कि आप की सरकार और पिछली सरकार में क्या अंतर था। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पार्टी देश की राजनीति बदल रही है। उन्होंने भी था कि आम आदमी पार्टी राजनीति करने नहीं बल्कि राजनीति को बदलने आई है। अब तक जो लोग हेलीकॉप्टर से वोट मांगते थे आज वह गली-गली में पर्चे बांट रहे हैं। यह लोग अब स्कूल और हॉस्पिटल जा रहे हैं।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

जिरीबाम के राहत शिविर में पहुंचे राहुल गांधी

इंफाल ,कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सोमवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर सोमवार को मणिपुर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *