Home / National / थलसेना के उप प्रमुख मलेशियाई सैन्य अधिकारियों से मिलकर उत्कृष्ट रक्षा सहयोग आगे बढ़ाएंगे

थलसेना के उप प्रमुख मलेशियाई सैन्य अधिकारियों से मिलकर उत्कृष्ट रक्षा सहयोग आगे बढ़ाएंगे

  •  संयुक्त ‘अभ्यास हरिमऊ शक्ति’ की विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों का गवाह बनेंगे

  •  थलसेना उप प्रमुख की यात्रा दोनों सेनाओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ करेगी

नई दिल्ली, थलसेना उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू तीन दिवसीय मलेशिया यात्रा पर रवाना हुए हैं। इस यात्रा के दौरान वह मलेशिया के वरिष्ठ सैन्य एवं नागरिक नेतृत्व के साथ कई बैठकें करके भारत और मलेशिया के बीच उत्कृष्ट रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाएंगे। वह मलेशिया में भारतीय सेना के साथ चल रहे संयुक्त ‘अभ्यास हरिमऊ शक्ति’ की विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों का गवाह बनेंगे और सैनिकों के साथ बातचीत करेंगे।

लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू 8-10 दिसंबर की यात्रा के दौरान थलसेना उप प्रमुख मलेशियाई सेना के उप प्रमुख और मलेशियाई सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ से मुलाकात करेंगे। वह इन सैन्य अधिकारियों से आपसी हित के मुद्दों पर परस्पर विचार साझा करेंगे। वह मलेशियाई इंस्टीट्यूट ऑफ डिफेंस एंड स्ट्रैटेजिक स्टडीज के सीईओ के साथ व्यापक चर्चा में भी शामिल होंगे। थलसेना उप प्रमुख 9 नवंबर को संयुक्त ‘अभ्यास हरिमऊ शक्ति’ की विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों का गवाह बनेंगे और सैनिकों के साथ बातचीत करेंगे। थलसेना उप प्रमुख की यह यात्रा दोनों सेनाओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और प्रगाढ़ करेगी और रणनीतिक मुद्दों पर दोनों देशों के बीच घनिष्ठ समन्वय एवं सहयोग के एक प्रेरक के रूप में कार्य करेगी।
भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच 28 नवम्बर को संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति’ मलेशिया के क्लांग स्थित पुलाई में शुरू हुआ था, जो 12 दिसम्बर तक चलेगा। हरिमऊ शक्ति अभ्यास भारत और मलेशियाई सेना के बीच 2012 से किया जाने वाला वार्षिक प्रशिक्षण अभ्यास है। ‘हरिमऊ शक्ति अभ्यास’ भारतीय सेना और मलेशियाई सेना के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाएगा और इस तरह दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और बढ़ावा मिलेगा। इस अभ्यास में भारतीय सेना की गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट और मलेशियाई सेना की रॉयल मलय रेजिमेंट भाग ले रही हैं। इस दौरान दोनों सेनाएं विभिन्न अभियानों से मिले अपने-अपने अनुभवों को एक-दूसरे के साथ साझा कर रही हैं।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

Despite monsoon deficit, Kharif acreage up 32% in June, driven by pulses & oilseeds

India sees higher acreage of summer-sown Kharif crops in June despite a larger monsoon rainfall …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *