Home / National / राजेन्द्र बाबू सभी के लिए अनुकरणीय : रामनाथ कोविंद
फोटो सौजन्य ः राष्ट्रपति के ट्विटर से।

राजेन्द्र बाबू सभी के लिए अनुकरणीय : रामनाथ कोविंद

  • पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

  • पटना सिटी के तख्त श्रीहरमंदिर साहिब गुरुद्वारा में टेका मत्था

फोटो सौजन्य ः राष्ट्रपति के ट्विटर से।

पटना, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि राजेन्द्र बाबू सभी के लिए अनुकरणीय हैं। देश को यदि किसी को फॉलो करना है, किसी के पद चिह्नों पर चलना है तो उसमें राजेंद्र बाबू से बढ़िया कोई नहीं हो सकता है। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बिहार दौरे पर है। उन्होंने शनिवार को पटना में राजभवन के सामने राजेन्द्र चौक पर देश के पहले राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कोविंद ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि न सिर्फ आम लोग, बल्कि राजेन्द्र बाबू के बाद देश में जितने भी राष्ट्रपति बने सबके लिए राजेन्द्र बाबू पूजनीय रहे हैं। वह देश के सबसे बड़े नेता थे और उन्होंने देश का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि उनके लिए राजेन्द्र बाबू पूजनीय हैं। साथ ही कहा कि भारतवासियों को अगर किसी का अनुसरण करना चाहिए तो वह देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद हैं।
सिरोपा देकर किया गया सम्मानित

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इससे पूर्व पटना सिटी के तख्त श्रीहरमंदिर साहिब गुरुद्वारा पहुंचे। यहां उन्होंने मत्था टेकर दरबार में हाजिरी लगायी। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंध समिति ने उनका जोरदार स्वागत किया। पटना साहिब गुरुद्वारा के जत्थेदार इकबाल सिंह ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सिरोपा देकर सम्मानित किया। साथ ही प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह ढिल्लो और महासचिव राज सिंह सहित कई लोगों ने पूर्व राष्ट्रपति को सम्मानित किया। पूर्व राष्ट्रपति ने गुरुद्वारे में चल रहे लंगर व्यवस्था की जानकारी ली और वहां की विधि व्यवस्था को देखकर वह खुश हुए।
उल्लेखनीय है कि एक दिन पूर्व ही पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बिहार आये हैं। शुक्रवार को उन्होंने बोधगया में 17वीं इंटनेशनल त्रिपिटक चैटिंग समारोह का उद्घाटन किया। इससे पूर्व उन्होंने यहां पूजा-अर्चना की थी।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

संसद के मानसून सत्र में पारित पांच समुद्री बिल अधिसूचित, मंत्रालय ने जताई खुशी

नई दिल्ली। केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के पांच प्रमुख बिल संसद के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *