Home / National / कपड़ा मंत्रालय ने 20 अनुसंधान परियोजनाओं को दी मंजूरी, 74 करोड़ रुपये किए गए निर्धारित
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

कपड़ा मंत्रालय ने 20 अनुसंधान परियोजनाओं को दी मंजूरी, 74 करोड़ रुपये किए गए निर्धारित

नई दिल्ली, कपड़ा मंत्रालय ने 20 अनुसंधान परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। इन परियोजनाओं पर 74 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इन अनुसंधान परियोजनाओं में एग्रो-टेक्सटाइल, स्पेशियलिटी फाइबर, स्मार्ट टेक्सटाइल, एक्टिव-वियर टेक्सटाइल, रणनीतिक एप्लीकेशन क्षेत्र, रक्षात्मक परिधान और खेल परिधान शामिल है। ये सभी रणनीतिक अनुसंधान परियोजनाएं प्रमुख कार्यक्रम ‘राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन’ के तहत में आती हैं।

कपड़ा मंत्रालय के मुताबिक मंजूर किए गए इन 20 अनुसंधान परियोजनाओं में से पांच स्पेशियलिटी फाइबर क्षेत्र से, छह एग्री-टेक्सटाइल से, दो स्मार्ट टेक्सटाइल, दो रक्षात्मक परिधान, दो जियो-टेक्सटाइल, और एक- एक एक्टिव-वीयर, रणनीतिक एप्लीकेशन क्षेत्र, एवं खेल परिधान से परियोजनाएं शामिल हैं।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

आईसीएआर ने धान की दो नई किस्मों के परीक्षणों में पक्षपात के आरोपों का किया खंडन

नई दिल्ली। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने कहा है कि पूसा डीएसटी -1 और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *