Home / National / कोलकाता एसटीएफ ने अवैध बंदूक कारखाने का किया भंडाफोड़
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

कोलकाता एसटीएफ ने अवैध बंदूक कारखाने का किया भंडाफोड़

  • झारखंड के जामताड़ा में जमीन के नीचे चेंबर बनाकर चल रहा था बंदूक बनाने का काम

कोलकाता, कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने राज्य की सीमा के बाहर झारखंड के जामताड़ा में एक अवैध बंदूक कारखाने का भंडाफोड़ किया है। यह कारखाना जमीन के नीचे अंडर ग्राउंड चेंबर बनाकर चलाया जा रहा था। इस बारे में एसटीएफ के उपायुक्त वी. सोलेमन नेशाकुमार ने शनिवार को जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मोहम्मद इम्तियाज नाम के एक हथियार तस्कर को पहले ही कोलकाता पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया था। उससे गहन पूछताछ चल रही थी। उसी की निशानदेही पर झारखंड के जामताड़ा इलाके के शाहजहां खान नाम के एक व्यक्ति के घर छापेमारी की। वहां उसने जमीन के अंदर एक गुप्त तहखाना बना रखा था, जिसके अंदर हथियार बनाने का काम होता था। वहां से सात अर्ध निर्मित पिस्टल, इंप्रोवाइज्ड बंदूकें जैसे कार्बाइन की मैगजीन, पिस्टल का बट आदि बरामद किया गया है। इसके अलावा बंदूक बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली लेथ मशीन, मिलिंग मशीन, ग्राइंडिंग मशीन और कई कच्चा माल भी मिला है। इन्हें झारखंड पुलिस की मदद से बरामद कर घर को सीज कर दिया गया है। मकान मालिक से फिलहाल झारखंड पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

अध्यात्म को एआई तकनीक  के साथ जोड़कर चमत्कार  किए जा सकते हैं-डॉ. उमर अली शाह

भीमली। श्री विश्व विज्ञान विद्या आध्यात्मिक पीठ के नौंवे पीठधिपति सद्गुरु डॉ. उमर अली शाह …