Home / National / कांग्रेस ने बृजलाल खाबरी को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

कांग्रेस ने बृजलाल खाबरी को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया

नई दिल्ली,कांग्रेस ने बृजलाल खाबरी को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को एक पत्र जारी कर कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बृजलाल खाबरी को तत्काल प्रभाव से उत्तर प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्षों की भी नियुक्ति की है। उन्होंने कहा कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अजय राय, वीरेन्द्र चौधरी, नकुल दुबे, अनिल यादव (इटावा), योगेश दीक्षित को प्रांतीय अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद अजय लल्लू ने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके कुछ महीने बाद ये नियुक्तियां की गई हैं।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

अध्यात्म को एआई तकनीक  के साथ जोड़कर चमत्कार  किए जा सकते हैं-डॉ. उमर अली शाह

भीमली। श्री विश्व विज्ञान विद्या आध्यात्मिक पीठ के नौंवे पीठधिपति सद्गुरु डॉ. उमर अली शाह …