Home / National / दिलीप तिर्की हॉकी इंडिया के नये अध्यक्ष

दिलीप तिर्की हॉकी इंडिया के नये अध्यक्ष

  •  मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। भारत के पूर्व हॉकी कप्तान और 1998 के एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता पक्ष के सदस्य दिलीप तिर्की को शुक्रवार को हॉकी इंडिया (एचआई) के अध्यक्ष के रूप में चुना गया। चुनाव से पहले उन्होंने इस पद के लिए नामांकन दाखिल किया था।
तिर्की ने डिफेंडर के रूप में 15 से अधिक वर्षों के अपने करियर में रिकॉर्ड 412 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं। ओडिशा के 44 वर्षीय इस महान खिलाड़ी ने साल 1996 में अटलांटा, 2000 में सिडनी और 2004 में एथेंस ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
तिर्की ने राष्ट्रीय खेल महासंघ के अध्यक्ष बनने के बाद सीओए और उसके सदस्यों को धन्यवाद दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि भारतीय हॉकी नई ऊंचाइयों तक पहुंचे।
एफआईएच ने भी तिर्की को हॉकी इंडिया के प्रमुख के रूप में चुने जाने पर बधाई दी है। हॉकी इंडिया के पदाधिकारियों की सूची
अध्यक्ष – दिलीप तिर्की (ओडिशा का हॉकी संघ); उपाध्यक्ष (महिला) – असीमा अली (हॉकी जम्मू और कश्मीर); उपाध्यक्ष (पुरुष) – एसवीएस सुब्रमण्य (हॉकी कर्नाटक); महासचिव – भोला नाथ सिंह (हॉकी झारखंड); कोषाध्यक्ष – शेखर जे मनोहरन (तमिलनाडु की हॉकी इकाई); संयुक्त सचिव (महिला) – सुश्री आरती सिंह (हॉकी राजस्थान); संयुक्त सचिव (पुरुष) – सुनील मलिक (हॉकी हरियाणा)।
कार्यकारी बोर्ड के सदस्य बने हैं: अरुण कुमार सारस्वत (हॉकी राजस्थान); आश्रिता लकड़ा (हॉकी झारखंड); गुरप्रीत कौर (हॉकी दिल्ली); वी सुनील कुमार (केरल हॉकी); तपन कुमार दास (असम हॉकी)।
इधर, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दिलीप तिर्की को अपनी शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ट्विट किया है कि दिलीप तिर्की के अध्यक्ष के रूप में चुने जाने पर बधाई। मुझे यकीन है कि भारतीय हॉकी के पालने से खुद एक शानदार खिलाड़ी होने के नाते, वह खेल को नई ऊंचाइयों पर ले जायेंगे। उसे बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

Share this news

About desk

Check Also

अध्यात्म को एआई तकनीक  के साथ जोड़कर चमत्कार  किए जा सकते हैं-डॉ. उमर अली शाह

भीमली। श्री विश्व विज्ञान विद्या आध्यात्मिक पीठ के नौंवे पीठधिपति सद्गुरु डॉ. उमर अली शाह …