Home / National / भारत जोड़ो यात्रा को बदनाम कर रही है भाजपा : कांग्रेस
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

भारत जोड़ो यात्रा को बदनाम कर रही है भाजपा : कांग्रेस

नई दिल्ली, कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर भारत जोड़ो यात्रा को बदनाम करने का आरोप लगाया है। पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने सोमवार को एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से भाजपा परेशान है। इसीलिए इनके नेता यात्रा को लेकर अनाप-शनाप बयान बाजी कर रहते हैं। उन्होंने कहा कि कभी टी-शर्ट तो कभी कंटेनर को लेकर ये लोग सवाल उठा रहे हैं। भाजपा महंगाई,बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था पर बोलने के बजाय यात्रा पर सवाल उठा रही है।
वल्लभ ने कहा कि भाजपा ने जितने आरोप यात्रा को लेकर लगाए हैं, सभी झूठे साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आरोप लगाया कि भारत जोड़ो यात्रा शुरु करने के दौरान राहुल गांधी विवेकानंद की मूर्ति के पास नहीं गए। केन्द्रीय मंत्री ईरानी का यह आरोप गलत सिद्ध हुआ लेकिन उन्होंने अपने झूठे बयान के लिए कभी माफी नहीं मांगी।

वल्लभ ने कहा कि तमिलनाडु भाजपा के आईटी सेल के चीफ निर्मल कुमार ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और भांजी मिराया वाड्रा (प्रियंका गांधी की बेटी) की जो फोटो ट्वीटर पर साझा की वह निंदनीय है। इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि निर्मल कुमार ने एक फोटो ट्वीट की थी। उसमें राहुल गांधी के साथ एक लड़की भी दिख रही थी। यह लड़की राहुल गांधी की भांजी मिराया वाड्रा थी। इस फोटो को साझा कर निर्मल ने लिखा कि ‘उन दस लोगों के बारे में तो सोचना भी पाप है जो हाथ में मेहंदी लगाकर बच्चों के साथ खेलते इस पप्पू (राहुल गांधी पर तंज) के साथ यात्रा पर निकले हैं.’। हालांकि सोशल मीडिया पर दबाव बढ़ता देख निर्मल ने अपना ट्वीट हटा लिया था और उन्होंने लिखा कि उनके तमिल में लिखे ट्वीट का गलत अर्थ निकाला गया है।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

आईसीएआर ने धान की दो नई किस्मों के परीक्षणों में पक्षपात के आरोपों का किया खंडन

नई दिल्ली। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने कहा है कि पूसा डीएसटी -1 और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *