Home / National / सिलीगुड़ी में रक्षा मंत्री ने शहीद जवानों की ‘वीर नारियों’ को किया सम्मानित

सिलीगुड़ी में रक्षा मंत्री ने शहीद जवानों की ‘वीर नारियों’ को किया सम्मानित

  • राजनाथ सिंह ने तुपुल भूस्खलन में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

सिलीगुड़ी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को सिलीगुड़ी के नजदीक सुकना 33 कोर सेना मुख्यालय में तुपुल भूस्खलन में शहीद जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके बाद रक्षा मंत्री ने वीरांगना सम्मान समारोह में शहीद वीर जवानों की 19 ‘वीर नारियों’ को सम्मानित किया। उन्होंने प्रत्येक’वीर नारियों’ को सात लाख रुपये का चेक सौंपा। रक्षा मंत्री सिंह के साथ सेना प्रमुख मनोज पांडे भी थे।
इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री सिंह ने शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद कहा कि यह देश की एक बहुत बड़ी क्षति है। हम शहीद जवानों के परिवारों को हर प्रकार से मदद कर रहे हैं। सुकना में कार्यक्रम के बाद राजनाथ सिंह इंफाल के लिए रवाना हो गए।

उल्लेखनीय है कि 29 और 30 जून को तुपुल भूस्खलन में रेल प्रोजेक्ट इलाके में अचानक लैंडस्लाइड में 61 सेना के जवान शहीद हो गए थे।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

अध्यात्म को एआई तकनीक  के साथ जोड़कर चमत्कार  किए जा सकते हैं-डॉ. उमर अली शाह

भीमली। श्री विश्व विज्ञान विद्या आध्यात्मिक पीठ के नौंवे पीठधिपति सद्गुरु डॉ. उमर अली शाह …