Home / National / मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नीतीश ने दिया राष्ट्रीय राजनीति में जाने का संकेत

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नीतीश ने दिया राष्ट्रीय राजनीति में जाने का संकेत

  • जो 2014 में प्रधानमंत्री बने वे 2024 में रहेंगे कि नहीं उन्हें यह सोचना चाहिए : नीतीश कुमार

पटना, बिहार में नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद और तेजस्वी यादव के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही बिहार में आज से महागठबंधन की सरकार बन गयी। शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जल्द ही अन्य मंत्रियों का शपथ ग्रहण होगा। इसके लिए तारीख तय की जाएगी। साथ ही कहा कि जल्द ही विधानसभा का सत्र भी बुलाया जायेंगा।
2024 के लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी दलों को एकजुट किया जाएगा

पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जो 2014 में प्रधानमंत्री बने वे 2024 में रहेंगे कि नहीं, उन्हें यह सोचना चाहिए। इससे चर्चा होने लगी है कि नीतीश कुमार 2024 में बिहार के मुख्यमंत्री का पद छोड़ लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी को टक्कर देंगे। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए पूरे देश में दौरा करेंगे। इसके लिए सभी विपक्षी दलों को एकजुट किया जाएगा।
नीतीश कुमार ने विपक्ष का आह्वान किया कि 2024 के लिए एकजुट हो जाएं। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को लगता है कि विपक्ष खत्म हो जायेगा लेकिन अब हम आ गये विपक्ष से सब होगा। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार में मैं चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहता था लेकिन भाजपा के दबाव में मुझे बनना पड़ा। साथ ही कहा कि 2015 में जदयू की बिहार में अच्छी स्थिति थी लेकिन 2017 में साजिश के तहत जदयू नीचे आ गया। पिछले दो महीन से जदयू के नेता भाजपा के व्यवहार से आहत थे। हम भी इस दौरान भाजपा के बारे में कुछ बाेले नहीं थे। अपने को अलग कर लिए थे।

बिहार को ऊंचाई पर पहुंचाएंगे: तेजस्वी
उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मजबूती से मिलकर बिहार को ऊंचाई पर पहुंचायेंगे। उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अगले एक महीने में बिहार के नौजवानों के लिए सरकारी नौकरी लायेंगे। भाजपा के पार्टी कार्यालय पर धरना देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये उनकी मर्जी है उन्हें धारणा देने दिजिए। उन्हें तो दिल्ली में पीएम के कार्यालय के पास ये काम करना चाहिए। जब उनके पास समय था तो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिलाये, बिहार को विशेष पैकेज नहीं मिला तब वे क्या कर रहे थे।

बिहार की जनता खुश है: राबड़ी देवी
शपथ ग्रहण के बाद राजेन्द्र मंडप से बाहर निकलने के दौरान पूर्व उप मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि अच्छा लग रहा है। जो हुआ है जनता के हित में हुआ है। बिहार की जनता खुश है। राजश्री ने कहा कि वी ऑल हैप्पी, बिहार की जनता खुश है।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

विहिप के 60 वर्ष: उपलब्धियां व चुनौतियाँ 

नई दिल्ली,देश की राजनैतिक स्वतंत्रता के पश्चात कथित सेक्युलर वाद के नाम पर हिन्दू समाज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *