Home / National / आजादी का अमृत महोत्सव राष्ट्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण – अमित शाह

आजादी का अमृत महोत्सव राष्ट्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण – अमित शाह

नई दिल्ली, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव राष्ट्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। जैसे-जैसे भारत अगली छलांग लगाएगा, कोई भी भारत को महान बनने से नहीं रोक पाएगा। वे ‘स्वराज भारत के स्वतंत्रता संग्राम की समग्र गाथा’ की शुरुआत करने के मौके पर बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि देश को अंग्रेजों से आजादी दिलाने में कई जाने और अनजाने लोगों ने अपने जान को न्योछावर कर दिया। उन गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों पर बनाए गए स्वराज धारावाहिक से युवा वर्ग को प्रोत्साहित हजारों लोगों ने अपने महान भारत कैसा होगा इसके लिए संकल्प भी ले रहे हैं इसके सिद्धी के लिए
इसी कड़ी में स्वराज धारावाहिक के 75 एपिसोड बनाने के लिए उड़ान के नेतृत्व में दूरद ने किया है यह एक साहसिक कदम है। शासन तो हमारा 75 सालों से है, देश को आगे बढ़ाया शताब्दी के वर्ष में अपने इतिहास को स्वराज का अर्थ स्त्री का सम्मान

स्वराज का मूल उद्देश्य है कि हर एक जनमानस से हीन भावना को मूल समेत उखाड़ फैंकने का काम किया सभी भारतीय भाषाओं में दिखाई जाने वाली है। पा
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि स्वराज धारावाहिक स्वतंत्रता संग्राम की समय की स्वराज की कल्पना को दर्शाता है। यह कहानी तथ्यों के माध्यम से वीरगाथा को प्रस्तुत करने वाली है। दूरदर्शन स्वराज भारत के स्वतंत्र संग्राम की समग्र गाथा के 75 एपिसोड को दिखाएगा।

यह धारावाहिक भारतीय इतिहास के कई पहलुओं को दर्शाएगा और गुमनाम नायकों के जीवन और बलिदानों को इस शो के माध्यम से लोगों के बीच ऱखा जाएगा। इस धारावाहिक को लोकप्रिय फिल्म अभिनेता मनोज जोशी, इस धारावाहिक के कथाकार के रूप में एक शानदार भूमिका अदा कर रहे हैं। इस स्वराज शो को 14 अगस्त को डीडी नेशनल पर हिंदी में और बाद में दूरदर्शन के क्षेत्रीय नेटवर्क पर ब्रॉडकास्ट करने के लिए कई क्षेत्रीय भाषा में दिखाया जाएगा। इसका ऑडियो एडिशन ऑल इंडिया रेडियो नेटवर्क पर भी ब्रॉडकास्ट किया जाएगा।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

प्रधानमंत्री ने ईरान के राष्ट्रपति चुने जाने पर मसूद पेजेशकियन को दी बधाई

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को मसूद पेजेशकियन को इस्लामी गणराज्य ईरान का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *