Home / National / नगर वन योजना के तहत ओडिशा में सबसे ज्यादा 40 वन लगाने को दी गई मंजूरी

नगर वन योजना के तहत ओडिशा में सबसे ज्यादा 40 वन लगाने को दी गई मंजूरी

नई दिल्ली, वन क्षेत्र बढ़ाने के मकसद से शुरू की गई नगर वन योजना (एनवीवाई) की पायलट योजना में अबतक ओडिशा सहित 26 राज्यों में कुल 173 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इसमें ओडिशा में सबसे ज्यादा 40 वन लगाने को मंजूरी दी गई है। उसके बाद उत्तर प्रदेश और केरल में 25 वन लगाने को मंजूरी दी गई है। मध्यप्रदेश में 11 वन वाटिका को मंजूरी दी गई है। इन सभी परियोजना 124.29 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे जिसे मंजूरी दे दी गई है।

यह जानकारी पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने सोमवार को लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। उन्होंने बताया कि देश में हरित आवरण में सुधार के लिए अन्य वनीकरण प्रयासों के साथ-साथ नगर वन योजना पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की गई है।
साल 2020-21 से 2025 की अवधि के दौरान देश में 400 नगर वन और 200 नगर वाटिका विकसित करने की परिकल्पना की गई है। जैव विविधता में वृद्धि करने के साथ शहरवासियों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने के मकसद से वनीकरण कोष प्रबंधन और योजना प्राधिकरण (कैंपा ) के तहत 2020 से 2025 की अवधि के लिए नगर वन योजना की कुल अनुमानित लागत 895 करोड़ रुपये है।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

विहिप के 60 वर्ष: उपलब्धियां व चुनौतियाँ 

नई दिल्ली,देश की राजनैतिक स्वतंत्रता के पश्चात कथित सेक्युलर वाद के नाम पर हिन्दू समाज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *