Home / National / देश के 20 करोड़ घरों की छतो पर लहराएगा तिरंगा
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

देश के 20 करोड़ घरों की छतो पर लहराएगा तिरंगा

नई दिल्ली, देश के नागिरकों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और प्रबल करने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई है। इसके तहत देश के 20 करोड़ घरों की छतो पर तिरंगा लहराने का लक्ष्य रखा गया है। इस संबंध में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को समीक्षा बैठक भी की जिसमें संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी के साथ राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल रहे।

उल्लेखनीय है कि इस अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त के बीच जनभागीदारी से 20 करोड़ से ज्यादा घरों की छत पर तिरंगा फहराया जाएगा। इसमें सरकारी व निजी प्रतिष्ठान भी शामिल होंगे। इस अभियान को लेकर केन्द्र सरकार सहित राज्य सरकार भी जोर-शोर से तैयारी कर रहा है। इसके लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति भी की गई है। इसके लिए केंद्र सरकार ने तीन तरह के झंडों के उत्पादन की व्यवस्था की है। ये डाकघरों में उपलब्ध होंगे और लोग तिरंगे को ऑनलाइन भी खरीद सकेंगे।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

अध्यात्म को एआई तकनीक  के साथ जोड़कर चमत्कार  किए जा सकते हैं-डॉ. उमर अली शाह

भीमली। श्री विश्व विज्ञान विद्या आध्यात्मिक पीठ के नौंवे पीठधिपति सद्गुरु डॉ. उमर अली शाह …