-
मानव जीवन व जलीय जीवों में जहर घोल रही पॉलिथीन व प्लास्टिक
औरैया, पहल सेवा समिति द्वारा स्वच्छता अभियान व यमुना तट के सुंदरीकरण के लिए यमुना तट पर स्थित अंत्येष्टि स्थलों पर विगत 8 वर्षों से अनवरत सफाई अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को 141वें चरण के अंतर्गत समिति के सदस्यों ने यमुना तट पहुंचकर सफाई यंत्रों के सहयोग से अंत्येष्टि स्थलों की साफ सफाई की।
समिति के संस्थापक ने बताया कि 141 अभियानों में लगभग 46 टन कचरा अपशिष्ट यमुना नदी में जाने से रोका गया। सफाई अभियान के उपरांत समिति के सदस्यों ने पर्यावरण प्रदूषण व जल संरक्षण के अंतर्गत यमुना तट को प्लास्टिक पॉलिथीन सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया। जिसके अंतर्गत सदस्यों ने यमुना तट पर पर्यावरण को निरंतर नुकसान पहुंचा रहे। पॉलीथिन व प्लास्टिक को एकत्रित कर स्वच्छता का संदेश दिया। उसके उपरांत राम झरोखा में नदियों व मानव जीवन में प्लास्टिक पॉलीथिन से बढ़ रहे।
खतरे को दृष्टिगत रखते हुए विचार विमर्श किया गया जिसमें समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि प्लास्टिक से होने वाला प्रदूषण पर्यावरण को निरंतर गंभीर नुकसान पहुंचा रहा है।नदियों में विचरण कर रहे जलीय प्रजातियों के साथ-साथ मानव जीवन में पॉलिथीन निरंतर जहर घोल रही है। समिति के सदस्यों ने सरकार से पॉलिथीन व सिंगल यूज प्लास्टिक पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।
समिति के संस्थापक ने बताया कि बारिश का मौसम प्रारंभ होने पर जीवनधारा पौधारोपण अभियान लक्ष्य-5100 पौधों का पौधरोपण अभियान बृहद रूप से चलाया जाएगा। अभियान में प्रमुख रूप यमुना मैया के सेवादार मौजूद रहे।
साभार -हिस
Indo Asian Times । Hindi News Portal । इण्डो एशियन टाइम्स,। हिन्दी न्यूज । न रूकेगा, ना झुकेगा।।
