Home / National / अग्निपथ : बलिया जिले में 300 अज्ञात पर एफआईआर
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

अग्निपथ : बलिया जिले में 300 अज्ञात पर एफआईआर

बलिया, उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में अग्निपथ योजना के विरोध में शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़ एवं आगजनी और शहर में उत्पात मचाने वालों पर प्रशासन सख्त हो गया है। अब तक 300 अज्ञात उपद्रवियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गयी है। आरोपितों पर कई ऐसी धाराएं भी लगाई गयी हैं, जिनमें उम्रकैद की सजा तक का प्रावधान है।
अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन परिसर में तोड़फोड़ की थी। ट्रेन के एक कोच में आग लगा दी थी। इस दौरान उपद्रवियों की पत्थरबाजी के कारण पुलिस को लौटना पड़ा था। हालांकि, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा खुद मोर्चा संभालने के बाद पुलिस ने आंसूगैस के गोले दागे और लाठी चार्ज कर युवाओं को खदेड़ दिया था। शुक्रवार देरशाम तक धारा 151 के तहत 109 छात्रों की गिरफ्तारी हुई थी। शनिवार को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 300 अज्ञात उपद्रवियों के विरुद्ध धारा 436, 150 रेलवे एक्ट, 147, 148, 149 जैसी गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
पुलिस अधीक्षक राजकरण नय्यर के मुताबिक कई ऐसी धाराएं भी लगाई गई हैं, जिनमें उम्रकैद भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि अभी तक 100 से अधिक लोग गिरफ्तार किए गए हैं। शनिवार शाम तक और भी गिरफ्तारियां होंगी। उधर, बलिया बस स्टेशन से गड़वार रोड पर जेपी नगर में बस में तोड़फोड़ के आरोप में रोडवेज के अधिकारियों ने 15 उपद्रवियों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

अध्यात्म को एआई तकनीक  के साथ जोड़कर चमत्कार  किए जा सकते हैं-डॉ. उमर अली शाह

भीमली। श्री विश्व विज्ञान विद्या आध्यात्मिक पीठ के नौंवे पीठधिपति सद्गुरु डॉ. उमर अली शाह …