Home / National / लोकसभा अध्यक्ष ने देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

लोकसभा अध्यक्ष ने देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

नई दिल्ली, लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने होली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। बिरला ने अपने बधाई संदेश में कहा, “सभी को रंग पर्व होली की शुभकामनाएं। उल्लास और उमंग के रंगों में रंगा यह पर्व आप सब के जीवन में नई खुशियां और नवीन आनंद का संचार करें, ऐसी मेरी परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है। जिस तरह रंगों में हमें विविधता नजर आती है, उसी तरह उमंग और उल्लास से भरे हमारे त्योहार भी विविधता से भरे हैं। लेकिन एक समानता जो इन सब त्योहारों में है वह यह कि त्योहार हमें जोड़ते हैं, हमारी सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं और हमारी एकता को सशक्त करते हैं।”

बिरला ने आगे कहा, “होली में हवा में उड़ते रंग हमारे विचारों की भिन्नता और मतांतरों को दूर करते हुए हमें एक-दूसरे के नजदीक लाते हुए हमारे प्रेम और सामाजिक सौहार्द को बढ़ाते हैं। इस वर्ष होली का उत्सव मनाते हुए हम प्रार्थना करें कि होली की पवित्र अग्नि सामाजिक विषमताओं का नाश करते हुए समाज में एक नई एकता का सूत्रपात करे। हम एक नई प्रतिबद्धता के साथ खुद को समाज और देश के लिए समर्पित करें। हमारे प्रयासों से समाज में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का जीवन भी उमंग और उल्लास के रंगों से रंगीन हो जाए।”
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

अध्यात्म को एआई तकनीक  के साथ जोड़कर चमत्कार  किए जा सकते हैं-डॉ. उमर अली शाह

भीमली। श्री विश्व विज्ञान विद्या आध्यात्मिक पीठ के नौंवे पीठधिपति सद्गुरु डॉ. उमर अली शाह …