Home / National / कांग्रेस और भ्रष्टाचार में चोली-दामन का साथः भाजपा
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

कांग्रेस और भ्रष्टाचार में चोली-दामन का साथः भाजपा

नई दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि एबीजी शिपयार्ड घोटाला उनके ही शासनकाल में हुआ था। भाजपा के सत्ता में आने के बाद इसके खिलाफ कार्रवाई की गई। पार्टी ने कहा कि कांग्रेस और भ्रष्टाचार में चोली-दामन का साथ है।

भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस को आरोप लगाने से पहले तथ्यों की जांच परख कर लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एबीजी शिपयार्ड 30 नवंबर 2013 को एनपीए हो गई। वह कांग्रेस शासन का कालखंड था।

उन्होंने आगे कहा कि सबसे ज्यादा हेराफेरी 2005-2012 के बीच हुई है, जिसमें उन्हें नौसेना का एक बड़ा करार संप्रग सरकार ने दिया, जिसे भाजपा सरकार ने आकर रद्द किया था।
त्रिवेदी ने कहा कि जिस 22,000 करोड़ रुपये के घोटाले की बात कही गई थी, वह 2012 में शुरू हुआ। मार्च 2014 में एबीजी शिपयार्ड के लोन का पुनर्निधारण किया गया। जून 2011 में 970 करोड़ रुपये, जनवरी 2012 में 500 करोड़ रुपये का ऑर्डर दिया गया। मार्च 2014 में रिस्ट्रक्चरिंग कर दी गई।
त्रिवेदी ने कहा कि ऑडिट रिपोर्ट 2016 में आई और हमारी सरकार के कार्यकाल में उन्हें फ्रॉड घोषित किया गया। भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से सवाल किया कि इस घोटाले में उनके पार्टी की क्या संलिप्तता थी।
उन्होंने कहा कि ऐसी मान्यता है कि एबीजी शिपयार्ड कंपनी के मालिकों का घनिष्ठ संबंध कांग्रेस अध्यक्ष के पूर्व राजनीतिक सलाहकार से था। समझा जा रहा कि त्रिवेदी का इशारा अहमद पटेल की ओर था।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

War against scam: पासपोर्ट की तरह सरकार जारी करे लाइफटाइम सिम

ऑनलाइन ठगी पर रोक के लिए सख्त नियम लागू करना समय की मांग नई दिल्ली। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *