Home / National / राशिफल – जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

राशिफल – जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए? क्या कहते हैं आज के सितारे? दैनिक राशिफल 2021 के माध्यम से जानिए आज का राशिफल और पूरे दिन की घटनाओं की जानकारी।

मेष (Aries) (चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) :

सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी।

वृष (Taurus) (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो) :

धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। रुके कार्यों में गति आएगी। प्रसन्नता रहेगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। जोखिम न उठाएं।

मिथुन (Gemini) (क,की, कु,घ, ड.,छ, के, को, हा) :

नौकरी में कार्यभार रहेगा। भागदौड़ रहेगी। आय होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। जल्दबाजी से चोट लग सकती है। दूर से शोक समाचार मिल सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

कर्क (Cancer) (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) :

भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेगे। प्रमाद न करें।

सिंह (Leo) (म,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे) :

व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। नौकरी में शांति रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग रहेगा। कार्य समय पर पूर्ण होंगे। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी।

कन्या (Virgo) (टो, पा,पी, पू,ष, ण, ठ, पे, पो) :

व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। किसी व्यक्ति के व्यवहार से अप्रसन्नता रहेगी। अपेक्षित कार्य विलंब से होंगे। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। किसी व्यक्ति विशेष की नाराजी झेलना पड़ेगी।

तुला (Libra) (रा, री, रू, रे, रो, त, ती, तू, ते) :

नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। लंबित कार्य पूर्ण होंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी साधु-संत का आशीवार्द मिल सकता है।

वृश्चिक (Scorpio) (तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू) :

नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य करने में रुझान रहेगा। मान-सम्मान मिलेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा।

धनु (Sagittarius) (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ़, भे) :

व्यापार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। धनहानि संभव है, सावधानी रखें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

मकर (Capricorn) (भो, ज, जी, खि, खु,खे, खो, ग,गी र) :

परिवार के किसी सदस्य के स्वास्‍थ्य की चिंता रहेगी। तनाव रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। किसी भी व्यक्ति की बातों में न आएं। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें, लाभ होगा।

कुंभ (Aquarius) (गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा) :

अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश मनोनुकूल लाभ देगा। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। शारीरिक कष्‍ट संभव है।

मीन (Pisces) (दी, दू, थ, झ, त्र, दे, दो, चा, ची) :

दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में संतोष रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। विरोध होगा। विवाद से क्लेश होगा, इससे बचें।

तिथि 13 त्रयोदशी शुक्ल पक्ष कार्तिक मास, विक्रम सम्वत 2078 सूर्य उदय 06:38am सूर्य अस्त 05:30pm.

अपनी व्यक्तिगत समस्या के निश्चित समाधान हेतु समय निर्धारित कर ज्योतिष सुरेंद्र शर्मा से संपर्क करेें।

Mail:Surendersharma665@gmail.com

Ph.No.+918219596872

Share this news

About desk

Check Also

One PIO and one PoK-origin MP in Starmer’s new cabinet

Lisa Nandy, the only Indian-origin MP in the new cabinet, held the shadow foreign secretary …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *