Home / National / मंत्री असलम शेख के ड्रग कनेक्शन की जांच जरूरी : मोहित कंबोज

मंत्री असलम शेख के ड्रग कनेक्शन की जांच जरूरी : मोहित कंबोज

मुंबई, मुंबई भाजपा के महासचिव मोहित कंबोज ने कहा कि ड्रग्स मामले में महाराष्ट्र सरकार के मंत्री असलम शेख सहित कई मंत्रियों के बेटों का नाम सामने आया है। इसकी गहन जांच आवश्यक है। कंबोज ने कहा कि राकांपा प्रवक्ता एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री नवाब मलिक ने 3 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति कैसे बनाई इसका भी जवाब उन्हें देना चाहिए।

कंबोज ने रविवार को पत्रकारों से कहा कि क्रूज शिप पर ड्रग्स पार्टी मामले का असली साजिशकर्ता सुनील पाटिल है और उसके ही ड्रग के सबसे बड़े डीलर काशिफ खान से संबंध हैं। आज ही नवाब मलिक ने बताया कि इस पार्टी के लिए मंत्री असलम खान और अन्य मंत्रियों के बेटों को भी बुलाया गया था। इससे साफ हो जाता है कि मंत्री असलम खान सहित कई मंत्रियों के बेटों का ड्रग्स के डीलर के साथ संबंध हैं, जिसकी जांच जरूरी है। कंबोज ने कहा कि होटल ललित में सुनील पाटिल के रूम की गतिविधियों की जानकारी मंत्री नवाब मलिक ने दी है। इन गतिविधियों में वे कभी भी शामिल नहीं हुए हैं, इसका सीसीटीवी फुटेज देखा जा सकता है। कंबोज ने इन गतिविधियों में मंत्री नवाब मलिक के ही शामिल होने का आरोप लगाया है।
मोहित कंबोज ने कहा कि उन्होंने 380 करोड़ रुपये की संपत्ति सार्वजनिक की है। इसके अतिरिक्त की संपत्ति पर अगर कोई आरोप लगाता है तो वह झूठा और तथ्यहीन है। मंत्री नवाब मलिक ने सार्वजनिक जीवन में रहते हुए 3 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति बनाई है, इसकी भी जांच की जानी चाहिए। भाजपा नेता कंबोज ने कहा कि नवाब मलिक ने उनपर ड्रग्स पार्टी मामले का मास्टर माइंड होने का जो आरोप लगाया है, वह पूरी तरह से तथ्यहीन है। वे नवाब मलिक से लड़ाई व्यक्तिगत तौर पर लड़ रहे हैं, इस लड़ाई से भाजपा को कोई लेनादेना नहीं है।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

विश्व समुदाय भारत और पाक को एक दृष्टि से नहीं देखता, आतंक का भारत शिकार और पाक प्रायोजक

नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *