Home / National / महाराष्ट्र: अंबरनाथ में रासायनिक गैस रिसाव से 12 मजदूर बीमार

महाराष्ट्र: अंबरनाथ में रासायनिक गैस रिसाव से 12 मजदूर बीमार

मुंबई, मुंबई से सटे अंबरनाथ शहर में स्थित आरके केमिकल कंपनी में मंगलवार को रासायनिक गैस रिसाव से 12 मजदूर बीमार हो गए हैं। इन सभी को उल्हासनगर मध्यवर्ती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बीमार मजदूरों में से एक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

अंबरनाथ पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मधुकर भोगे के अनुसार मंगलवार को अंबरनाथ के आनंदनगर एमआईडीसी में स्थित आरके केमिकल कंपनी में सल्फ्यूरिक एसिड डिस्टिलेशन की प्रक्रिया शुरू थी। अचानक सुबह 10 बजे यहां रासायनिक गैस का रिसाव शुरू हो गया। इससे कंपनी में काम कर रहे 12 मजदूरों की तबीयत बिगड़ गई। इन सभी को उल्हासनगर मध्यवर्ती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कंपनी में गैस रिसाव के बारे में महाराष्ट्र राज्य प्रदूषण मंडल के अधिकारी व फायर ब्रिगेड के जवान छानबीन कर रहे हैं।

इस घटना के बाद आनंद नगर में आरके केमिकल कंपनी के आस पास की कंपनियों को खाली करवा दिया गया है। घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड के जवान तथा महाराष्ट्र राज्य प्रदूषण मंडल के अधिकारी गैस रिसाव को रोकने का प्रयास कर रहे हैं।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

प्रधानमंत्री मोदी से मिले मिस्र के विदेश मंत्री, रणनीतिक साझेदारी पर हुई वार्ता

नई दिल्ली। भारत-मिस्र रणनीतिक वार्ता के लिए दिल्ली आए मिस्र के विदेश मंत्री डॉ. बद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *