Home / National / मोदी सरकार के आठ साल गरीबों को समर्पित : केंद्रीय मंत्री सिंधिया

मोदी सरकार के आठ साल गरीबों को समर्पित : केंद्रीय मंत्री सिंधिया

मुंबई, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्यतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को कहा कि मोदी सरकार के ये आठ साल गरीबों को समर्पित हैं। इन वर्षों में केंद्र की मोदी सरकार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान बनाने के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया।
ज्योतिरादित्य ने मुंबई में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि मोदी सरकार के आठ वर्षों के दौरान आधुनिक, शक्तिशाली, समृद्ध नए भारत की नींव रखी गई। देश में हर जगह आठ साल पहले भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार था। जनकल्याणकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार व्याप्त था। मई 2014 में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के सत्ता में आने के बाद यह तस्वीर बदलने लगी। एकीकृत मानवतावाद के विचार को ध्यान में रखते हुए अंत्योदय सत्ता की आत्मा है। मोदी सरकार ने आम आदमी के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू कीं। इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन ने गरीबों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में सक्षम बनाया है। इन जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण ही देश के विकास को गति मिली। इससे एक नए भारत का उदय हो रहा है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोरोना काल में मोदी सरकार ने चुनौतियों को अवसर में बदला। भारत को पोलियो और कई अन्य संक्रामक रोगों के खिलाफ टीकों का आयात करना पड़ता है। यह भारत ही था जिसने कोरोना काल में दो टीकों का उत्पादन किया और उन्हें दुनिया भर में आपूर्ति की। उन्होंने कहा कि अनुसंधान को बढ़ावा देने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के कारण यह संभव हो पाया है।
उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे के विकास में तेजी लाने की मोदी सरकार की नीति के कारण आठ साल में देश भर में 66 हवाईअड्डे बनाए गए। देश भर में एक्सप्रेसवे और राष्ट्रीय राजमार्गों का एक नेटवर्क स्थापित किया जा रहा है। जन-धन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण, उज्ज्वला योजना ने गरीबों के विकास का मार्ग प्रशस्त किया। किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना के माध्यम से किसानों का विकास हो रहा है। मुद्रा, स्टार्ट अप इंडिया, आत्मनिर्भर भारत योजनाएं भारतवर्ष में औद्योगिक विकास की गति को तेज कर रही हैं।
इस मौके पर भाजपा मुंबई अध्यक्ष मंगलप्रभात लोढ़ा, प्रदेश महासचिव चंद्रशेखर बावनकुले, मनोज कोटक, मुंबई महासचिव संजय उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

Sandeshkhali case: Why should state be interested in protecting someone, SC asks Bengal govt

Supreme Court rejects West Bengal’s petition, transfers 42 FIRs to CBI for ration scam and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *