Home / International / उत्तर कोरिया में खाद्य सामग्री की कमी

उत्तर कोरिया में खाद्य सामग्री की कमी

प्योंगयांग। उत्तर कोरिया खाद्य संकट से जूझ रहा है। वहां पर खाने-पीने की चीजों की कमी हो गई है। यूएन फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन फोरकास्ट ने इससे संबंधित चेतावनी जारी की है।आर्गेनाइजेशन की ओर से कहा गया है कि उत्तर कोरिया में 8.60 लाख टन खाद्य पदार्थों की कमी हो गई है। उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन ने भी इस बात को स्वीकार करते हुए कहा है कि आने वाले दिनों में हमें खाद्य संकट के लिए तैयार रहना होगा।
फूड एंड एग्रीकल्चरल ऑर्गेनाइजेशन के अनुसार उत्तर कोरिया में इस साल 5.6 लाख टन खाद्यान्न की पैदावार हुई है। यह देश की आबादी का पेट भरने के लिए काफी नहीं हैं। देश की आबादी का पेट भरने के लिए इसमें करीब 1.1 लाख टन की कमी है।
इस कमी को देखते हुए उत्तर कोरिया विदेशों से करीब 2.5 लाख टन खाद्य पदार्थ आयात करने पर विचार कर रहा है।
उल्लेखनीय है कि पिछले साल भीषण गर्मी और आंधी तूफान के कारण हजारों घर नष्ट हो गए थेऔर कई खेत जलमग्न हो गए हैं। उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन भी लगातार लोगों को खराब हालात का संकेत देते हुए कहते रहे हैं कि स्थिति और भी खराब हो सकती हैं, जिसके लिए तैयार रहें।

साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

मॉस्को में ‘भारत उत्सव’ की भव्य शुरुआत, चहुंओर भारतीय संस्कृति की अनूठी झलक

मॉस्को। मॉस्को में पूरे उत्साह के साथ शुरू हुए भारत की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *