Home / International / ट्रंप को निक्की हेली की नसीहत-भारत के साथ दुश्मन जैसा व्यवहार रणनीतिक गलती होगी

ट्रंप को निक्की हेली की नसीहत-भारत के साथ दुश्मन जैसा व्यवहार रणनीतिक गलती होगी

वॉशिंगटन। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली ने ट्रंप को नसीहत देते हुए कहा है कि भारत को मूल्यवान और लोकतांत्रिक साझीदार’ मानना चाहिए। भारत के साथ रिश्ते को बिगाड़ना एक रणनीतिक आपदा होगी। अगर अमेरिका चीन की बढ़ती महत्वाकांक्षाओं पर लगाम लगाना चाहता है तो उसे भारत के साथ संबंधों को प्राथमिकता देनी होगी।
न्यूजवीक में प्रकाशित अपने लेख में हेली ने लिखा कि अमेरिका को इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए कि उसका लक्ष्य चीन है और उसका सामना करने के लिए अमेरिका के पास भारत के रूप में एक दोस्त होना चाहिए। भारत एक लोकतांत्रिक देश है और उसका उदय दुनिया के लिए खतरा नहीं है लेकिन चीन की ताकत बढ़ना दुनिया के लिए चुनौती है क्योंकि वह कम्युनिस्ट शासन के तहत चलता है। हेली का कहना है कि एशिया में चीन के प्रभुत्व का मुकाबला करने वाला भारत इकलौता देश है।
हेली ने लिखा कि भारत में चीन की तरह बड़े पैमाने पर उत्पादन क्षमता है, जो अमेरिका को चीन के बजाए भारत के जरिए अपनी सप्लाई चेन की डिमांड को पूरा करने में मदद पहुंचा सकती है। भारत के साथ दुश्मन जैसा व्यवहार रणनीतिक गलती होगी। भारत की बढ़ती रक्षा क्षमता और मध्य पूर्व में उसकी भूमिका उस क्षेत्र में स्थिरता लाने में अहम साबित हो सकती है।
वैश्विक नजरिये से भारत के महत्व को रेखांकित करने वाला हेली का आलेख उस समय आया है जब अमेरिका-भारत के बीच व्यापार विवाद चरम पर है और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत पारस्परिक शुल्क और 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया है, जो 27 अगस्त से लागू होगा।
हेली ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था है। भारत का उदय चीन की वैश्विक व्यवस्था पर प्रभुत्व की उसकी महत्वाकांक्षा को रोक देगा। जैसे-जैसे भारत मजबूत होगा, चीन की महत्वाकांक्षाएं कमजोर होंगी। अमेरिका और भारत की साझेदारी से दोनों देशों के हित पूरे होंगे और भारत चीन के खिलाफ ज्यादा मजबूती से खड़ा हो सकेगा। लेकिन अमेरिका-भारत के बीच व्यापार विवाद लंबा खिंचा तो चीन इस स्थिति का फायदा उठा सकता है।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

नेपाल में और तेज हुआ हिंसक विरोध प्रदर्शन, प्रधानमंत्री ओली का इस्तीफा

 नेपाल की संसद से लेकर सुप्रीम कोर्ट पर प्रदर्शनकारियों का कब्जा, मंत्रियों के आवास पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *