Home / International / दक्षिण कोरिया की पूर्व प्रथम महिला किम की हिरासत अवधि अदालत ने 31 अगस्त तक बढ़ाई

दक्षिण कोरिया की पूर्व प्रथम महिला किम की हिरासत अवधि अदालत ने 31 अगस्त तक बढ़ाई

सियोल (दक्षिण कोरिया)। दक्षिण कोरिया की एक अदालत ने आज देश के पूर्व राष्ट्रपति यून सुक येओल की पत्नी किम कियोन ही की हिरासत अवधि 31 अगस्त तक के लिए बढ़ा दी। विशेष वकीलों की टीम किम से आरोपों के बारे में तीसरी बार गुरुवार को पूछताछ करेगी। देश की पूर्व प्रथम महिला किम को 13 अगस्त को गंभीर आरोपों में गिरफ्तार किया गया था। उनके पति पहले से ही मार्शल लॉ की अल्पकालिक घोषणा के कारण गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
द कोरिया टाइम्स अखबार की खबर के अनुसार विशेष वकील मिन जोंग-की ने बुधवार को बताया कि पूर्व प्रथम महिला किम कियोन ही की हिरासत अवधि 10 दिन के लिए बढ़ा दी गई है। एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि मंगलवार को एक अदालत ने किम की हिरासत अवधि 31 अगस्त तक बढ़ाने का फैसला किया। उनकी हिरासत अवधि गुरुवार को समाप्त होने वाली थी।
उन्हें मार्शल लॉ के बाद मचे बवाल के बाद लंबी संवैधानिक और कानूनी प्रक्रिया के बाद गिरफ्तार किया गया था। अदालत के आदेश के बाद उनकी गिरफ्तारी शेयर बाजार में हेराफेरी की योजना में शामिल होने, 2022 के संसदीय उपचुनाव और 2024 के आम चुनाव में उम्मीदवारों के नामांकन में दखलंदाजी करने और व्यावसायिक लाभ के बदले एक ओझा के माध्यम से यूनिफिकेशन चर्च से आलीशान उपहार प्राप्त करने के आरोपों में की गई है। उन्हें पश्चिमी सियोल के गुरो-गु स्थित सियोल दक्षिणी हिरासत केंद्र में रखा गया है। यहां उनके पति पहले से ही हिरासत में हैं। अदालत के आदेश पर गिरफ्तार होने वाली वह देश की पूर्व प्रथम महिला हैं। यह पहली बार है, जब दक्षिण कोरिया में किसी पूर्व राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को एक साथ हिरासत केंद्र रखा गया है।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

उत्तरी पाकिस्तान में बाढ़ और भूस्खलन से 344 की मौत, खैबर पख्तूनख्वा में सबसे अधिक तबाही

इस्लामाबाद ,पाकिस्तान। पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के अनुसार उत्तरी पाकिस्तान में 48 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *