Home / International / यूक्रेन के खिलाफ रूस की तरफ से युद्ध लड़ रहे सात नेपाली नागरिकों की मौत
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

यूक्रेन के खिलाफ रूस की तरफ से युद्ध लड़ रहे सात नेपाली नागरिकों की मौत

  •  मृत नेपाली नागरिकों के शव नेपाल लाने और बंधकों की रिहाई के लिए कूटनीतिक पहल कर रहा है नेपाल

काठमांडू। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध में मरने वाले नेपाली नागरिकों की संख्या सात हो गई है। रूसी सैनिक के रूप में यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में शामिल चार नेपाली नागरिकों को यूक्रेन ने बंधक भी बना रखा है। नेपाल के विदेश मंत्रालय ने मृत नेपाली नागरिकों के शवों को नेपाल लाने और बंधकों की रिहाई के लिए कूटनीतिक पहल करने की जानकारी दी है।
रूस ने नेपाल के विदेश मंत्रालय को युद्ध में मारे गए नेपाली नागरिकों की आधिकारिक जानकारी दी है। नेपाली विदेश मंत्रालय के मुताबिक रूसी सेना में कार्यरत गोरखा जिला निवासी संदीप थपलिया, कपिलवस्तु के रूपक कार्की, कास्की के दीवान राय, स्यांगजा के प्रीतम कार्की, दोलखा के राजकुमार रोका और इलाम के गंगाराज मोक्तान की मौत हो चुकी है। एक नेपाली नागरिक के बारे में जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।
विदेश मंत्रालय ने यह भी बताया है कि यूक्रेन में चार नेपाली नागरिक युद्धबंदी के रूप में कैद हैं। इनमें बर्दिया के विवेक खत्री, मंडनदेउपुर नगरपालिका के सिद्धार्थ ढकाल, मोरंग के विकास राय और रोल्पा के प्रतीक पुन हैं। विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि नेपाल सरकार की तरफ से यूक्रेन सरकार के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र और रेडक्रास जैसी अन्तरराष्ट्रीय संस्थाओं के माध्यम से भी युद्धबंदी नेपाली नागरिकों की रिहाई का प्रयास किया जा रहा है।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

प्रधानमंत्री मोदी के संदेश का बड़ा असर, चीन की रक्षा कंपनी चेंगदू के शेयर में भारी गिरावट

इस्लामाबाद। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ऑपरेशन सिंदूर पर 12 मई की रात आठ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *