Home / International / केंद्रीयमंत्री हरदीप सिंह पुरी का मोजाम्बिक में जोरदार स्वागत

केंद्रीयमंत्री हरदीप सिंह पुरी का मोजाम्बिक में जोरदार स्वागत

मापुटो (मोजाम्बिक)। भारत के केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी अफ्रीकी देश मोजांबिक की यात्रा पर हैं। मोजाम्बिक की राजधानी मापुटो पहुंचते ही उनका गर्मजोशी और पारंपरिक तरीके से जोरदार स्वागत किया गया।

पुरी के मापुटो पहुंचते ही पारंपरिक नृत्य से अभिवादन किया गया। उन्होंने मोजाम्बिक दौरे से जुड़ा वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर साझा किया। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दुनियाभर के देशों के साथ भारत की साझेदारी लगातार बढ़ रही है।

दोनों देशों के संबंधों पर हरदीप पुरी ने कहा कि मोजाम्बिक के साथ भारत के मधुर और बेहतर रिश्ते हैं। मोजाम्बिक और भारत के पश्चिमी राज्यों के बीच व्यापारिक संबंध सदियों पुराने है। इन संबंधों को आधुनिक समय में और मजबूत किया गया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले अगस्त में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका में 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मलेन के मौके पर मोजाम्बिक के राष्ट्रपति फिलिप न्यूसी के साथ बैठक की थी।

Share this news

About admin

Check Also

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पहुंची अंगोला, दोनों देशों के राष्ट्रपतियों के बीच द्विपक्षीय वार्ता सम्पन्न

लुआंडा (अंगोला)। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपने अंगोला और बोत्सवाना के राजकीय दौरे के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *