Home / Uncategorized / पश्चिम ओडिशा में विकास की अपार संभावनाएं – सुभाष चौहान

पश्चिम ओडिशा में विकास की अपार संभावनाएं – सुभाष चौहान

भुवनेश्वर में बरगड़ के लोगों ने मनाया नुआंखाई  भेंटघाट

भुवनेश्वर – पश्चिम ओडिशा में विकास अपार संभावनाएं हैं। राज्य सरकार इसे लेकर काम कर रही है। उक्त बातें पश्चिम ओडिशा विकास परिषद के अध्यक्ष सुभाष चौहान ने कहीं। वह भुवनेश्वर में बरगड़ के लोगों की ओर से आयोजित नुआंखाई भेंटघाट कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बरगड़ में विद्वानों और समक्ष लोगों को कमी नहीं है। यहां लोग विभिन्न क्षेत्रों में अपना उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। उन्होंने ऐसे लोगों से आह्वान किया कि वे बरगड़ के विकास में अपनी भूमिका का निर्वहन करें। उन्होंने बिना खाद वाली खेती पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि सब्जी के लिए इस क्षेत्र की पहचान है। इसलिए इस क्षेत्र के लोगों को खाद रहित खेती करनी चाहिए, ताकि लोगों का स्वास्थ कायम रहे।

Share this news

About desk

Check Also

आईसीई

205 साल के इतिहास में आईसीई को मिली पहली महिला अध्यक्ष

आईसीई के 205 साल के इतिहास में पहली बार महिला अध्यक्ष बनीं भारतवंशी अनुषा शाह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *