Home / Sports / खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग : एचएआर हॉकी अकादमी और साई बाल टीम ने दर्ज की जीत

खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग : एचएआर हॉकी अकादमी और साई बाल टीम ने दर्ज की जीत

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आयोजित खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग (अंडर-21-फेज 2) के चौथे दिन एचएआर हॉकी अकादमी और साई बाल टीम ने अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज की।

दिन के पहले गेम में एचएआर हॉकी अकादमी ने एचआईएम हॉकी अकादमी को 7-3 से हराया। भटेरी (4′, 47′) ने एचएआर हॉकी अकादमी के लिए खाता खोला, उसके बाद पूजा (14′, 18′), सीमा (23′), और शशि खाशा (35′, 52′) ने गोल किए। एचआईएम हॉकी अकादमी के लिए सुभम (22′), सिमरनजीत कौर (32′) और रजनी (59′) ने गोल किया।

दिन के अंतिम मैच में साई बाल टीम ने सैल्यूट हॉकी अकादमी को 9-0 से हराया। टीम की कप्तान प्रियंका (25′), रितु देवी लैशराम (27′, 29′, 43′), सीमा आनंदराव पवार (35′, 37′, 53′), नीलम कच्छप (37′), और देछम्मा पीजी (51′) ने गोल किए।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

थाईलैंड ओपन: सात्विक-चिराग दूसरे दौर में, प्रणय हारे

बैंकॉक। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार भारतीय जोड़ी ने बुधवार को थाईलैंड ओपन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *