Home / Odisha / कांग्रेस के ओडिशा प्रभारी जितेन्द्र सिंह का संबलपुर दौरा आज

कांग्रेस के ओडिशा प्रभारी जितेन्द्र सिंह का संबलपुर दौरा आज

संबलपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव तथा पार्टी के ओडिशा प्रभारी जितेन्द्र सिंह 15 जनवरी को संबलपुर पहुंच रहे हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी गुरू के हवाले से यह जानकारी दी गई है। श्री गुरू के अनुसार 15 जनवरी को जिला कांग्रेस कार्यालय में संबलपुर समेत बलांगीर, बरगढ़, सोनपुर एवं देवगढ़ जिला के कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक होगी। श्री सिंह इस बैठक में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निरंजन पटनायक एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मस्तान वली भी शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि बैठक में पार्टी को मजबूत किए जाने समेत अन्य बुनियादी चीजों पर विस्तारित चर्चा की जाएगी। श्री गुरू ने कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं से इस बैठक में शामिल होने का अनुरोध किया है।

Share this news

About desk

Check Also

पांच वर्षों में उद्योगों से 512 समझौते, केवल 30 क्रियान्वित

उद्योग मंत्री संपद स्वाईं ने विधानसभा में दी जानकारी भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने राज्य में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *