Home / Odisha / महात्मा गांधी के मन में ओडिशा के लिए विशेष स्थान था – नवीन

महात्मा गांधी के मन में ओडिशा के लिए विशेष स्थान था – नवीन

भुवनेश्वर. ओडिशा के लिए महात्मा गांधी के मन में विशेष स्थान था. महात्मा गांधी भी प्रत्येक ओडिशा के लोगों के हृदय में हैं. बापू कुल आठ बार ओडिशा आए थे. उन्होंने राज्य के विभिन्न हिस्सों का दौरा किया है. विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों और स्वतंत्रता आंदोलन में वह शामिल हुए. महात्मा गांधी के ओडिशा आगमन के 100 साल पूरे होने पर विधानसभा में लाए गए संकल्प प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ये बातें कहीं.
नवीन पटनायक ने कहा कि महात्मा गांधी के हृदय में ओडिशा एक विशेष स्थान रखता था. यह अत्यंत प्रसन्नता की बात है कि आज ओडिशा विधानसभा में उनके ओडिशा दौरे के 100 साल पूरे होने का स्मरण किया जा रहा है. उन्होंने ओडिशा के लोगों के साथ अनेक बार पदयात्रा की. इसके दौरान वह स्वतंत्रता को बल देने के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक समस्याओं के प्रति अधिक जागरूक करते थे. उन्होंने कहा कि गांधी का दर्शन व उनका संदेश पूरे विश्व के लिए सबसे बड़ा योगदान है. उन्होंने कहा कि 1921 में महात्मा गांधी जब ओडिशा आए थे, तब ओडिशा स्वतंत्र राज्य नहीं था. यह 1936 में अलग राज्य बना. इसके बाद 1946 में फिर गांधी जी अंतिम बार ओडिशा थे. तब तक राज्य गठन के 10 साल पूरे हो गये थे. इस अवसर पर महात्मा गांधी को हम श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं.

Share this news

About desk

Check Also

BHAJANLAL SHARMA

ओडिशा के 6 हजार 412 गांवों तक सड़कें नहीं – भजनलाल शर्मा

कहा-नवीन पटनायक ने ओडिशा को 50 साल पीछे धकेला भुवनेश्वर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *