Home / Odisha / केन्दुझर जिले में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म

केन्दुझर जिले में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म

भुवनेश्वर। केन्दुझर जिले के झुंपुरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का शिकार होने वाली लड़की गंभीर हालत में केन्दुझर जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती है। पीड़िता के परिवार के लोगों ने आरोपितों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार को  हाट (बाजार) से अपने घर लौट रही नाबालिग लड़की को विक्की व जगा नामक के दो युवकों ने जबरदस्ती मोटरसाइकिल से उठा लिया और पास में एक कमरे में लेकर दुष्कर्म किया। इसके बाद वे बाइक से लड़की को उनके घर छोड़ने जा रहे थे। तभी लड़की बाइक से गिर गयी। इसके बाद दोनों वहां से फरार हो गये। पीड़िता के पैर में चोट आयी है। लड़की से इस बारे में सुनने के बाद स्थानीय लोगों ने उसे केन्दुझर जिला मुख्यालय अस्पताल भिजवाया। पीड़िता के परिवार के लोगों ने  आरोपितों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की है। केन्दुझर के डीएसपी (क्राइम) सुरेश चंद्र पात्र ने बताया कि आरोपितों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share this news

About desk

Check Also

भुवनेश्वर रैली में राहुल गांधी का हमला: “संविधान को कमजोर कर रही है भाजपा, सरकार उद्योगपतियों के लिए, जनता के लिए नहीं”

भुवनेश्वर, लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *