Home / Odisha / गांधी जी के ओडिशा आगमन के 100 साल पूरा होने पर स्मारिकी मुद्रा प्रचलित करने की मांग

गांधी जी के ओडिशा आगमन के 100 साल पूरा होने पर स्मारिकी मुद्रा प्रचलित करने की मांग

  • सपा ने रिजर्व बैंक के गवर्नर को दिया ज्ञापन

भुवनेश्वर. गांधी जी के ओडिशा आगमन के शतवार्षिकी के उपलक्ष्य में एक स्मारिकी मुद्रा प्रचलन करने की मांग समाजवादी पार्टी की तरफ से गई है। इस संबन्ध में पार्टी की तरफ से एक ज्ञापन भी रिजर्वबैंक के गवर्नर को दिया गया है।
समाजवादी पार्टी के राज्य अध्यक्ष रवि बेहेरा ने कहा है कि 23 मार्च 1921 को दोलपूर्णिमा के दिन महात्मा गांधी जी पहली बार उत्कलमणि गोपबन्धु दास के निमंत्रण पर ओडिशा आए थे। काठजोड़ी नदी के ऊपर गोपबन्धु जी की अध्यक्षता में गांधी जी का स्वाधीनता संग्राम की पहली सभा यहां हुई थी। यह साल गांधी जी के ओडिशा आगमन का शतवार्षिकी वर्ष है। इस उपलक्ष्य में ओडिशा सरकार एवं राज्य कई गांधी प्रेमी लोग व राजनीतिक दल कई कार्यक्रम कर रहे हैं। साल भर कार्यक्रम चलाए जाएंगे। पहले समाजवादी पार्टी ओडिशा के मुख्य महाडाकपाल से मुलाकात कर गांधी जी के ओडिशा आगमन के उपलक्ष्य में एक स्मारिकी टिकट प्रचलन करने की मांग करते हुए उन्हें एक स्मारकपत्र प्रदान किया गया है।
रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास को एक पत्र लिखकर पार्टी के राज्य अद्यक्ष रवि बेहेरा ने गांधी जी के ओडिशा आगमन के शतवार्षिकी के उपलक्ष्य में एक स्मारिकी मुद्रा प्रचलित करने के लिए मांग की है। रिजर्व बैंक की तरफ से यह स्मारिकी मुद्रा प्रचलन करने से यह ओडिशा सरकार की तरफ से गांधी जी के आगमन का शतवार्षिकी के उपलक्ष्य में अनुष्ठित हो रहे कार्यक्रम को और अधिक शक्तिशाली, गरिमायी एवं मर्यादित करने की बात सपा राज्य अध्यक्ष रवि बेहेरा ने की है।

Share this news

About admin

Check Also

उत्कल बिल्डर्स का 15 दिवसीय जलछत्र का उद्घाटन

भीषण गर्मी में पहले दिन लगभग एक हजार लोगों को दही का शर्बत पिलायी गयी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *