Home / Odisha / सैल्यूट तिरंगा मध्यप्रदेश ने महिलाओं का सम्मान

सैल्यूट तिरंगा मध्यप्रदेश ने महिलाओं का सम्मान

शैलेश कुमार वर्मा, कटक

सैल्यूट तिरंगा मध्य प्रदेश द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी महिला दिवस के उपलक्ष्य पर मध्य प्रदेश कार्यालय शिवधाम आलोट पर महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इसमें सैल्यूट तिरंगा के मध्य प्रदेश अध्यक्ष राकेश चौहान (पिंटू ) के द्वारा समस्त महिलाओं का सम्मान किया गया. वहीं प्रदेश सचिव अशोक पांचाल ने समस्त माता, बहनों एवं महिलाओं का सम्मान कर आगामी सैल्यूट तिरंगा के द्वारा किए जाने वाले वाले आयोजनों के बारे में जानकारियां दी. इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक गोपाल शर्मा, राजेश अग्निहोत्री, आनन्द चावला, संजय सिंदुरिया, मनोज शर्मा, आदित्य सैन, संजय चौहान, गौरव सेठिया के साथ महिला मंडल में रमा अग्निहोत्री, सौम्या मेहता, रिना पोरवाल, शीतल चौहान, अंकिता शर्मा, धापू जाटव, करुणा पांचाल, हेमलता सोनी, प्रमिला पामेचा, मुस्कान परिहार, महक राठौड़, चंचल पुरोहित, संतोष भाटी, वंदना सिंदुरिया, रुकमा डाबी, रेखा शर्मा, आदि ने इस आयोजन में पधार का आयोजन को सफल बनाया. वहीं सभी ने स्वागत के दौरान अपनी अपनी बात रखते हुए महिला शक्ति के बारे में बताया.  बरखा जोशी ने महिला को गुणवत्तापूर्ण भोजन करने की सलाह दी. कार्यक्रम का संचालन आनंद चावला ने किया. धन्यवाद ज्ञापन मनोज शर्मा नगर अध्यक्ष ने किया. यह जानकारी यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गयी है.

Share this news

About desk

Check Also

संबित ने पहले जगन्नाथ को बताया मोदी का भक्त, फिर क्षमा मांगी, प्रायश्चित को तीन दिन उपवास  

महाप्रभु के चरणों में भाजपा प्रवक्ता ने मांगी क्षमा भुवनेश्वर। पुरी लोकसभा सीट से भाजपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *