Home / National / BULBUL-बालेश्वर-भद्रक में जोरदार असर

BULBUL-बालेश्वर-भद्रक में जोरदार असर

  • बालेश्वर में लगातार बारिश, अनेक जगहों पर पेड़ गिरने की खबर, प्रशासन पूरी तरह से तैयार

  • भद्रक में भारी बारिश, तेज हवा के कारण बिजली गुल

बालेश्वर, गोविन्द राठी – तटीय आंचल में सामुद्रिक तूफान बुलबुल का प्रभाव देखने को मिला है। शुक्रवार रात से जिले के प्राय: सभी अंचलों में लगातार बारिश जारी है। इसके लिए चांदीपुर एवं भोगराई के तालसरी समुद्र तट पर प्रशासन की तरफ से व्यापक इंतजाम किए गए हैं। दूसरी तरफ बालेश्वर के सदर ब्लॉक अधीन राईसुंआ में लगातार बारिश के कारण एक बड़ा इमली का पेड़ रास्ते के ऊपर गिर गया, जिस कारण यातायात बाधित है।

दूसरी तरफ शहर के विभिन्न जगह में बड़े पेड़ रास्ते के ऊपर गिर गए हैं। जिस कारण लोगों को यातायात में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा कई जगह बिजली के खंभे ढह जाने से कल रात से शहर में लोगों को बिजली के संकट का भी सामना करना पड़ रहा है। घटनास्थल पर बालेश्वर एनडीआरएफ टीम पहुंचकर रास्ता सफा करने में लगी हुई है।

मछुआरों को प्रशासन की तरफ से सतर्क रहने को कहा गया है। निचले अंचल में रहने वाले 970 परिवार को बाढ़ आश्रय स्थल में स्थानांतरित कर उनके लिए खाने की सामग्रियों की व्यवस्था की गई है। दूसरी तरफ आज यहां पर अधिकांश दुकान बाजार बारिश के लिए बंद देखने को मिले थे। हवा कम होने के बावजूद भी बारिश का परिमाण अधिक देखने को मिला है।बालेश्वर में 41.5 मिलीमीटर बारिश अभी तक रिकॉर्ड की जा चुकी है।

मौसम विभाग के अनुसार, और कुछ समय के बाद बालेश्वर देकर बुलबुल अतिक्रम करेगा। जिला के सभी स्कूल एवं कालेज में छुट्टी घोषणा कर दी गई थी एवं सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। इधर भद्रक में भारी बारिश की खबर है। हवा और बारिश के कारण बिजली गुल है। बाजार दुकान बंद हैं। लोग घरों में कैद हैं। प्रशासन तैयार है।

 

Share this news

About desk

Check Also

इण्डो एशियन टाइम् Indo Asia Times ब्रेंकिंग न्यू, ताजा खबर आज का खबर खबरें चलाओ खबरें चलाओ बोलकर देखें ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी today ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी today headlines ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी up ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी today live ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी आज तक लाइव झारखण्ड ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी आज 15 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 14 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,बड़ी खबरें,हिंदी खबरें,आज 27 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 29 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 30 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 16 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 04 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 13 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 12 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 07 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 05 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 11 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 08 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार ब्रेकिंग न्यूज़ ताजा खबर,हिंदी खबरें,आज की ताज़ा ख़बर,राज्य समाचार,04 अक्टूबर 2023,11अक्टूबर 2023,भारत पाकिस्तान प्रेम कहानी,पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर,आज 03 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 05 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने बाला साहेब देवरस को दी श्रद्धांजलि

भुवनेश्वर – केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने जयंती पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तृतीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *