Home / Odisha / राजधानी एक्सप्रेस पर दिखेगी ओडिशा संस्कृति की झलक

राजधानी एक्सप्रेस पर दिखेगी ओडिशा संस्कृति की झलक

  • ओड़िया में टिकट व्यवस्था का धर्मेन्द्र प्रधान ने किया शुभारंभ

भुवनेश्वर – रेल मंत्रालय की ओर से नालको के सहयोग से ओडिशा की कला व संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए जो कदम उठाया गया है, उससे ओडिशा की कला व संस्कृति अखिल भारतीय़ स्तर तक जा सकेगा। गुरुवार को भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर ओडिशा की संस्कृति व कला से ब्रांडिंग की गयी भुवनेश्वर- नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस  तथा ओड़िया भाषा में रेलवे टिकट के शुभारंभ करते समय केन्द्रीय पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि भुवनेश्वर- नई दिल्ली राजधानी  एक्सप्रेस की तीन जोड़ी ट्रेनों में ओडिशा की संस्कृति व कला की ब्रांडिंग की गई है। नेशनल एलुमिनिय़म कंपनी (नालको) द्वारा इसके लिए सहयोग किया गया है। यह एक प्रशंसनीय कदम है। इससे विभिन्न राज्यों में होते हुए राजधानी एक्सप्रेस जाते समय लोग ओडिशा की संस्कृति व कला के बारे में जान सकेंगे। उन्होंने कहा कि हाल ही में कोणार्क के तट पर इको रिट्रिट का शुभारंभ हुआ है। यह भी एक अच्छा कदम है। आगामी दिनों में रेलवे विभाग या अन्य सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को इस तरह के काम में आगे आना चाहिए। इस अवसर पर श्री प्रधान ने ओड़िया भाषा में गैर आरक्षित टिकट व्यवस्था का भी शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि राज्य में कुल 317 रेलवे स्टेशनों पर गैर आरक्षित टिकटों में अंग्रेजी व हिन्दी में ही टिकट उपलब्ध होता था। अब रेल मंत्रालय द्वारा ओडिशा के स्टेशनों पर ओडिय़ा भाषा में टिकट भी प्राप्त हो सकेगा। यह ओडिशा के लिए अत्यंत आनंद का विषय है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी, हिन्दी के साथ साथ ओड़िया भाषा में टिकट रहेगा। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी व केन्द्रीय रेलवे मंत्री पीयूष गोयल के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Share this news

About desk

Check Also

पांच वर्षों में उद्योगों से 512 समझौते, केवल 30 क्रियान्वित

उद्योग मंत्री संपद स्वाईं ने विधानसभा में दी जानकारी भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने राज्य में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *