Home / Odisha / राशिफल – जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

राशिफल – जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए? क्या कहते हैं आज के सितारे? दैनिक राशिफल 2020 के माध्यम से जानिए आज का राशिफल और पूरे दिन की घटनाओं की जानकारी।

मेष (Aries) (चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) :

आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात तरोताजा कर देगी।योजना फलीभूत होगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नौकरी में अमन-चैन रहेगा। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
मंत्र जाप: ऊँ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः।।
वृष (Taurus) (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो) :

किसी प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क बनेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। किसी बड़ी समस्या से निजात मिल सकती है।समझदारी और शांति से काम लें। दोपहर बाद बच्चों के साथ उनकी किसी गलत बात की वजह से स्वभाव में उग्रता रहेगी जिसका असर घर पर भी पड़ेगा। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
मंत्र जाप: ऊँ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।
मिथुन (Gemini) (क,की, कु,घ, ड.,छ, के, को, हा) :

दूसरों से मदद लेने की अपेक्षा अपनी कार्य प्रणाली पर विश्वास करें और अपनी क्षमताओं का भरपूर उपयोग करें।स्वास्थ्य पर खर्च होगा। लापरवाही न करें। कार्य करते समय चोट लग सकती है। गृहिणियां विशेष ध्यान रखें। जल्दबाजी से बचें। अकारण विवाद हो सकता है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें।
मंत्र जाप: ऊँ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।
कर्क (Cancer) (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) :

आज आप कुछ कामों में फ्रीलांसिंग की कोशिश कर सकते हैं। आपके पास बेहतर आय अर्जित करने के लिए आवश्यक ज्ञान है। दिन आपके लिए विशेष सफलता और विश्वास मिलने वाला हो सकता है। किसी मामले में लोग आपके सलाह ले सकते हैं। दूर से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पुराने विवादों का समापन होगा।
मंत्र जाप: ऊँ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः।।
सिंह (Leo) (म,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे) :

आत्मविश्वास बनाए रखना सिंह राशि वालों का विशेष गुण है। आज भी दूसरों से उम्मीद ना रखकर अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रखें। प्रकृति आपकी तरक्की के लिए नए रास्ते खोल रही है। बेरोजगारी दूर होगी। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। व्यापार निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। लंबी यात्रा हो सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।
मंत्र जाप: ऊँ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः।।

कन्या (Virgo) (टो, पा,पी, पू,ष, ण, ठ, पे, पो) :
कुसंगति से हानि होगी। व्ययवृद्धि होगी। आर्थिक परेशानी रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। लापरवाही न करें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से आत्मसम्मान कम हो सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। धनहानि के योग हैं। भाइयों से किसी प्रकार के मतभेद होने की आशंका है अतः अपने व्यवहार में शक और संशय जैसी स्थिति उत्पन्न न होने दें।
मंत्र जाप: ऊँ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः।।
तुला (Libra) (रा, री, रू, रे, रो, त, ती, तू, ते) :
रुके काम पूरे होंगे। प्रमाद न करें। डूबी हुई रकम प्राप्ति की संभावना बनती है। ध्यान रखें कि मेहनत करने पर ही भाग्य भी सहयोग करेगा। माता-पिता समान किसी व्यक्ति से कोई मतभेद उत्पन्न होने से बचें। इस वाद-विवाद आपने पढ़ना आपके लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है। यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कारोबार में वृद्धि संभव है।
मंत्र जाप: ऊँ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।।
वृश्चिक (Scorpio) (तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू) :
आज अपने स्वभाव पर तथा क्रोध पर कंट्रोल करके रखें। क्योंकि इसका असर आपकी कार्य क्षमता तथा व्यवसाय पर पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में अपने सहयोगियों की सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। वाणी में हंसी-मजाक समय व स्थिति को देखकर करें। शोक समाचार प्राप्त हो सकता है। लाभ में कमी रह सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
मंत्र जाप: ऊँ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः।।
धनु (Sagittarius) (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ़, भे) :
किसी महत्वपूर्ण वस्तु के ना मिलने से कुछ तनाव रह सकता है। परंतु वस्तु घर पर ही है इसमें ज्यादा टेंशन ना लें। चचेरे भाई-बहनों से किसी प्रकार के अव्यवहार की संभावना है। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण निर्मित होगा।
मंत्र जाप: ऊँ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः।।
मकर (Capricorn) (भो, ज, जी, खि, खु,खे, खो, ग,गी र) :
कानूनी अड़चन दूर होगी। जीवनसाथी के इच्छुक लोगों को जीवनसाथी मिलने के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेशादि सोच-समझकर करें। बाहर लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। जीवन सुखमय गुजरेगा।खांसी जुकाम जैसी समस्या महसूस हो सकती है। इसका कारण ठंडा खानपान ही है अतः अपना ध्यान रखें।
मंत्र जाप: ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।।

कुंभ (Aquarius) (गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा) :
घर में किसी भी गलतफहमी को आपस में बैठकर सुलझाएं। इससे वातावरण ठीक हो जाएगा। विवाहेत्तर प्रेम संबंधों से बचे। काम पर पूरा ध्यान दे पाएंगे। थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। सामाजिक मान-सम्मान प्राप्त होगा। कारोबार में मनोनुकूल लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा। लंबी व्यावसायिक यात्रा की योजना बन सकती है।
मंत्र जाप: ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।।
मीन (Pisces) (दी, दू, थ, झ, त्र, दे, दो, चा, ची) :
आपको अपने कार्यों के हर पहलू पर विचार करके उस पर काम करने की जरूरत है। लाभ के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। शैक्षणिक व शोध इत्यादि रचनात्मक कार्य के परिणाम सुखद मिलेंगे। किसी मांगलिक व आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
मंत्र जाप: ऊँ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः।।

तिथि 12 द्वादशी शुक्ल पक्ष मास कार्तिक , विक्रम सम्वत सूर्य उदय 06:52am सूर्य अस्त 05:22pm

अपनी व्यक्तिगत समस्या के निश्चित समाधान हेतु समय निर्धारित कर ज्योतिषी सुरेंद्र शर्मा से संपर्क करें।

 

Share this news

About desk

Check Also

जरुरी स्वास्थ्य सेवा के लिए एयर एंबुलेंस होंगे तैनात – मुख्य चुनाव अधिकारी

भुवनेश्वर। चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाल रहे कर्मचारी व मतदाताएं की आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *