Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना के 2924 नये मामले

ओडिशा में कोरोना के 2924 नये मामले

  • कोरोना कुल मामले 60050 हुए

भुवनेश्वर. राज्य में गत 24 घंटों में रिकार्ड 2924 कोरोना के नये मामले सामने आये हैं. राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी. इसके साथ राज्य में कुल मामलों की सख्या बढ़कर 60050  हो गई है. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन 2924 नये मामलों में से 1815 संगरोध केन्द्रों से हैं, जबकि 1109 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 30 जिलों से हैं. सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, खुर्दा जिले से 488 नये मामले सामने आये हैं. गंजाम जिले में 318 मामले सामने आये हैं. अनुगूल जिले से 37, बालेश्वर जिले से 127,  बरगढ़ जिले से 48, भद्रक जिले से 107,  बलांगीर जिले से 27,  बौध जिले से आठ तथा कटक जिले से 189 नये मामले सामने आये हैं. इसी तरह  देवगढ़ जिले से 16,  ढेंकानाल जिले से 40, गजपति जिले से 71, जगतसिंहपुर जिले से 47,  जाजपुर जिले से 200, झारसुगुड़ा जिले से 30, कलाहांडी जिले से 27, कंधमाल जिले से 50,  केन्द्रापड़ा जिले से 60, केन्दुझर जिले से 26    नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. कोरापुट जिले से 95 ,  मालकानगिरि जिले से 93,  मयूरभंज जिले से 136, नवरंगपुर जिले से 142,  नय़ागढ़ जिले से 142 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. नुआपड़ा जिले में 20, पुरी जिले से  144, रायगड़ा जिले से 116,  संबलपुर जिले से 37, सोनपुर से 38 तथा सुंदरगढ़ जिले से 161 नये मामले सामने आये हैं.

 

Share this news

About desk

Check Also

बीजद सरकार ने किसानों के साथ किया फरेब – मनमोहन सामल

कहा-पंजाब के किसान कर रहे हैं 1.5 लाख की आय, ओडिशा में के किसान केवल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *