Home / Odisha / सैल्यूट तिरंगा 26 को मनायेगा कारगिल विजय दिवस
फाइल फोटो.

सैल्यूट तिरंगा 26 को मनायेगा कारगिल विजय दिवस

  • मुख्य अतिथि होंगे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू

  • विशिष्ट अतिथि होंगे रिटायर्ड मेजर जनरल एसपी सिन्हा

  • कार्यक्रम में 20 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष लेंगे भाग

फाइल फोटो.

नई दिल्ली. सैल्यूट तिरंगा राष्ट्रीय संगठन 26 जुलाई को ऑनलाइन वेबिनार कर कारगिल विजय दिवस मनायेगा. सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश झा ने मीडिया को सूचना देते हुए बताया कि इस वेबिनार कार्यक्रम में 20 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष भाग लेंगे. गौरतलब है कि सैल्यूट तिरंगा पूरे भारतवर्ष में राष्ट्रवाद एवं शहीदों के प्रति काम करते आ रहा है. अभी तक कई राज्यों में शहीदों के लिए “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं. पिछले वर्ष 28 सितंबर को कटक में ओडिशा के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें केंद्रीय मंत्री डॉक्टर लोकेश कुमार प्रजापति मुख्य रूप से उपस्थित थे.

उन्होंने कारगिल विजय दिवस के कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे. वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में रिटायर्ड मेजर जनरल एसपी सिन्हा भी उपस्थित रहेंगे. उन्होंने आगे बताया कि इस कार्यक्रम के कार्यक्रम संयोजक संयुक्ता प्रसाद दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, चित्रा दलाल राष्ट्रीय महामंत्री एवं रंजना झा राष्ट्रीय प्रवक्ता कार्यक्रम का संचालन करेंगे. राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष प्रेमददा केसरी तथा राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष  आदर्श श्रीवास्तव भी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे. कारगिल विजय दिवस के अवसर पर 20 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष को मौका मिलेगा शहीदों के प्रति संबोधित करने करने के लिए. सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा ने सभी प्रदेश अध्यक्षों पदाधिकारियों एवं सदस्यों से विनम्र निवेदन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में कारगिल विजय दिवस में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाएं.

Share this news

About desk

Check Also

बीजद सरकार ने किसानों के साथ किया फरेब – मनमोहन सामल

कहा-पंजाब के किसान कर रहे हैं 1.5 लाख की आय, ओडिशा में के किसान केवल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *